फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Share Market Opening Bell: Sensex down in early trade Nifty dips too Rupee Dollar Know all about it

Share Market Opening Bell: शेयर बाजार में बिकवाली का दौर जारी; सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी 24250 से नीचे

Wed, 18 Dec 2024 11:24 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 18 Dec 2024 11:24 AM IST
सार

घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली का दौर बुधवार को भी जारी रहा। सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर सेंसेक्स 428.09 (0.53%) अंक गिरकर 80,268.36 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 104.35 (0.43%) अंकों की गिरावट के साथ 24,231.65 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। आइए जानें बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Share Market Opening Bell: Sensex down in early trade Nifty dips too Rupee Dollar Know all about it
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को भी गिरावट का दौर जारी रहा। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंकों तक फिसल गया, वहीं निफ्टी 24, 250 के स्तर से नीचे आ गया। रुपया भी शुरुआती कारोबार में एक पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.92 पर पहुंच गया। सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर सेंसेक्स 428.09 (0.53%) अंक गिरकर 80,268.36 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 104.35 (0.43%) अंकों की गिरावट के साथ 24,231.65 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

 

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन


कैसी रही बाजार की चाल?
सुबह बाजार खुलने के बाद विदेशी पूंजी की निकासी के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 149.31 अंक की गिरावट के साथ 80,535.14 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 62.9 अंक फिसलकर 24,273.10 अंक पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 6,409.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

किसे फायदा, किसे नुकसान?
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, लार्सन एंड टूब्रो, अदाणी पोर्ट्स, मारुति और एनटीपीसी के शेयर नुकसान में रहे। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स और आईटीसी के शेयरों में तेजी रही।

विदेशी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.22 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed