{"_id":"63aac43df772347035485a5a","slug":"share-market-closing-sensex-closing-bell-share-market-update-27-december-2022r","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: गिरावट के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स 361 अंक चढ़ा, निफ्टी 18100 के पार पहुंचा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sensex Closing Bell: गिरावट के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स 361 अंक चढ़ा, निफ्टी 18100 के पार पहुंचा
Tue, 27 Dec 2022 04:09 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Tue, 27 Dec 2022 04:09 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में एक बार फिर उतार-चढ़ाव का दौर दिखा। मंगलवार की सुबह हरे निशान में बाजार खुलने के बाद ऊपरी स्तरों से बिकवाली दिखी और बाजार लाल निशान पर पहुंच गया। हालांकि निचले स्तरों से फिर बाजार को सहारा मिला और कारोबार बंद होते समय सेंसेक्स 361.01 अंकों की मजबूती के साथ 60,927.43 अंकों पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 117.70 अंकों की बढ़त के साथ 18,132.30 अंकों के लेवल पर बंद होने में सफल रहा।
विज्ञापन
# मेटल सेक्टर के शेयरों में दिखी 4.23% की मजबूती, टाटा स्टील 6% चढ़ा
मंगलवार को बाजार में मेटल सेक्टर के शेयरों में 4.23 फीसदी की तेजी दिखी। पीएसयू बैंकों के शेयर भी 1.29 फीसदी चढ़े। वहीं, रियल्टी सेक्टर के शेयरों में 1.25 फीसदी और आईटी इंडेक्स में 0.88 फीसदी की तेजी आई। सेंसेक्स के टॉप-30 में 25 शेयर तेजी के साथ और पांच शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। आज के कारोबारी सेशन में टाटा स्टील के शेयरों में 6 फीसदी की मजबूती देखने को मिली। टाटा मोटर्स के शेयर भी 2.7 प्रतिशत उछले। इसके अलावा एशियन पेंट्रस, विप्रो और एलएंडटी के शेयरों ने मजबूती दिखाई। डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे की गिरावट के साथ 82.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
# मंगलवार को बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन
# निफ्टी-फिफ्टी के टॉप गेनर और टॉप लूजर शेयर ये रहे