{"_id":"5ea694e3fb6f116660542b3b","slug":"shapoorji-pallonji-infra-to-sell-317mwp-of-solar-energy-assets-to-kkr","type":"story","status":"publish","title_hn":"शापूरजी पालोनजी इंफ्रा केकेआर को 1,554 करोड़ रुपये में बेचेगी सौर परिसंपत्तियां","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
शापूरजी पालोनजी इंफ्रा केकेआर को 1,554 करोड़ रुपये में बेचेगी सौर परिसंपत्तियां
Mon, 27 Apr 2020 03:26 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 27 Apr 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
solar power
बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी शापूरजी पालोनजी इंफ्रास्ट्रक्चर (एसपी इ्ंफ्रा) अपनी पांच सौर परिसंपत्तियां वैश्विक निवेश कंपनी केकेआर को बेचेगी। कंपनी ने कुल 317 मेगावाट क्षमता की सौर परिसंपत्तियों को बेचने के लिए 1,554 करोड़ रुपये का सौदा किया है।
विज्ञापन
इस संदर्भ में कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसमें उसकी महाराष्ट्र की 169 मेगावाट और तमिलनाडु की 148 मेगावाट की परिसंपत्तियां शामिल हैं। इस सौदे से जुड़ी अन्य वित्तीय जानकारियां साझा नहीं की गई हैं। नियामकीय मंजूरियां प्राप्त करने के बाद सौदा पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
केकेआर के साथ किया बाध्यकारी समझौता
कंपनी ने इसके लिए केकेआर के साथ बाध्यकारी समझौता किया है। कंपनी अपने पांच चालू सौर ऊर्जा संयंत्र केकेआर को बेच देगी। इस सौदे का कुल मूल्य 20.4 करोड़ डॉलर (करीब 1,554 करोड़ रुपये) है।
विज्ञापन
प्रबंध निदेशक मुकुंदन श्रीनिवासन ने दिया बयान
एसपी इ्ंफ्रा के प्रबंध निदेशक मुकुंदन श्रीनिवासन ने कहा कि, 'यह सौदा कंपनी के उच्च गुणवत्ता वाली बुनियादी ढांचा परियोजनाएं विकसित करने के पुराने रिकॉर्ड को दिखाता है। यह दिखाता है कि किस तरह यह परियोजनाएं कंपनी के कारोबार वृद्धि में योगदान देती हैं और केकेआर जैसे अंतरराष्ट्रीय निवेशकों का ध्यान खींचती हैं।'
अवसंरचना कोष से निवेश करेगी कंपनी
केकेआर इस सौदे में अपने अवसंरचना कोष के माध्यम से निवेश करेगा। केकेआर के अवसंरचना के एशिया-प्रशांत प्रमुख डेविड ल्युबॉफ ने कहा कि पूरे एशिया-प्रशांत में नवीकरणीय ऊर्जा की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने यह निवेश किया है। कंपनी इसे बुनियादी ढांचा विकास की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए बाजार में पूंजी लाने की अपनी विशेषज्ञता के तौर पर भी देखती है।