{"_id":"63cfd3187da8cb03c0017df0","slug":"shamal-patel-re-elected-as-chairman-of-gcmmf-that-markets-amul-products-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMUL: शामल पटेल फिर GCMMF के अध्यक्ष चुने गए, अमूल के उत्पादों की मार्केटिंग करती है कंपनी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
AMUL: शामल पटेल फिर GCMMF के अध्यक्ष चुने गए, अमूल के उत्पादों की मार्केटिंग करती है कंपनी
Tue, 24 Jan 2023 06:16 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Tue, 24 Jan 2023 06:16 PM IST
सार
AMUL: पटेल सबर डेयरी यूनियन के अध्यक्ष भी हैं, जो राज्य के सबसे बड़े डेयरी यूनियनों में से एक है। GCMMF की वार्षिक बिक्री 6,800 करोड़ रुपये से अधिक है और 3.85 लाख दूध उत्पादक किसान इसके सदस्य हैं।
विज्ञापन
amul milk
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डेयरी सहकारी नेता शमल पटेल को मंगलवार को सर्वसम्मति से गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) का अध्यक्ष फिर से चुन लिया गया। किसान सहकारी समिति ने एक बयान में कहा कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का कारोबार 46,481 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन
GCMMF की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत के सबसे बड़े खाद्य उत्पाद संगठन जीसीएमएमएफ के चुनाव के लिए बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में शामल पटेल को अध्यक्ष और वलमजी हुम्बल को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया।
विज्ञापन
पटेल सबर डेयरी यूनियन के अध्यक्ष भी हैं, जो राज्य के सबसे बड़े डेयरी यूनियनों में से एक है। GCMMF की वार्षिक बिक्री 6,800 करोड़ रुपये से अधिक है और 3.85 लाख दूध उत्पादक किसान इसके सदस्य हैं। वह पिछले 33 वर्षों से गुजरात की डेयरी सहकारी समितियों से जुड़े हुए हैं। उन्हें पहली बार जुलाई 2020 में जीसीएमएमएफ के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था और ढाई साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद मंगलवार को उन्हें फिर से चुना गया।
विज्ञापन
जीसीएमएमएफ ने कहा कि आणंद के डिप्टी कलेक्टर ने राज्य में अपने जिला दुग्ध संघों का प्रतिनिधित्व करने वाले 18 सदस्यों में से 17 की उपस्थिति में चुनाव कराया। पटेल के नाम का प्रस्ताव मेहसाणा दुग्ध संघ के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने रखा और कायरा दुग्ध संघ के अध्यक्ष रामसिंह परमार और जीसीएमएमएफ के अन्य सदस्य संघों ने इसका समर्थन किया।