{"_id":"631d52a1ace40202b34dad0e","slug":"sfio-yesterday-arrested-a-person-named-dortse-director-of-jillian-consultants-india-pvt-ltd","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fraud: SFIO ने जिलियन कंसल्टेंट्स के निदेशक को किया गिरफ्तार, चीन से जुड़ी फर्जी कंपनियां चलाने का आरोप","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Fraud: SFIO ने जिलियन कंसल्टेंट्स के निदेशक को किया गिरफ्तार, चीन से जुड़ी फर्जी कंपनियां चलाने का आरोप
Sun, 11 Sep 2022 10:04 AM IST
संजीव कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 11 Sep 2022 10:04 AM IST
सार
गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (SFIO)ने शनिवार को जिलियन कंसल्टेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक डॉर्टसे नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (SFIO) ने शनिवार को जिलियन कंसल्टेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक डॉर्टसे नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी शख्स भारत में चीनी लिंक वाली बड़ी संख्या में फर्जी यानी शेल कंपनियों (Shell Company) को चलाने और अपने बोर्ड में डमी निदेशक नियुक्त करने का मास्टरमाइंड है। इसके अलावा डॉर्टसे पर मनी लॉन्ड्रिंग का भी आरोप है। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
डॉर्टसे के इन कंपनियों पर भी पड़ा छापा
डॉर्टसे के बेंगलुरु में फिनिटी प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद में एक पूर्व सूचीबद्ध कंपनी हसीज कंसल्टिंग लिमिटेड पर भी सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (एसएफआईओ) ने छापेमारी की थी। डॉर्टसे ने जिलियन कंसल्टेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में फर्जी निदेशक की नियुक्ति कर रखी थी।
विज्ञापन
भारत से भागने की फिराक में था डॉर्टसे
इनपुट्स और की गई जांच के आधार पर यह पता चला कि डॉर्टसे दिल्ली एनसीआर से बिहार राज्य में एक दूरस्थ स्थान पर भाग गया था और सड़क मार्ग से भारत से भागने का प्रयास कर रहा था। तुरंत, एसएफआईओ में एक विशेष टीम का गठन किया गया था जिसे दूरस्थ स्थान पर प्रतिनियुक्त किया गया था। 10 सितंबर 2022 की शाम को, एसएफआईओ ने बिहार से डॉर्टसे को गिरफ्तार कर लिया जिसे बाद में क्षेत्राधिकार न्यायालय में पेश किया गया था और उसकी ट्रांजिट रिमांड के आदेश प्राप्त किए गए।
विज्ञापन
शेल कंपनी क्या है?
सामान्य तौर पर शेल कंपनी से तात्पर्य ऐसी कंपनी से है जो कि सिर्फ नाममात्र के लिए कागजो में स्थापित/पंजीकृत होती है लेकिन इस प्रकार की कंपनी की कोई वास्तविक पहचान, पूंजी (अथवा नाममात्र पूंजी) , कार्यालय एवं कर्मचारी नही होते।