फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   seven electric two-wheeler firms suffered loss Home prices costlier in Delhi-NCR Business news in hindi

Business News: सात ई-दोपहिया कंपनियों को 9000 करोड़ का घाटा, दिल्ली-एनसीआर में 14 फीसदी महंगे हुए मकान

Thu, 10 Aug 2023 06:46 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 10 Aug 2023 06:46 AM IST
विज्ञापन
seven electric two-wheeler firms suffered loss Home prices costlier in Delhi-NCR Business news in hindi
इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : सोशल मीडिया
सोसाइटी ऑफ मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (एसएमईवी) का दावा है कि सात इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनियों को पिछले साल उनकी सब्सिडी बंद होने के बाद 9,000 करोड़ से अधिक का संचयी घाटा हुआ है। बकाया भुगतान व बाजार के कारण यह घाटा हुआ है। सरकार ने इन कंपनियों को दी गई सब्सिडी वापस करने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन


एसएमईवी ने कहा, उद्योग भारतीय ईवी क्षेत्र में जहां एक अरब डॉलर लगाने के बारे में निवेशकों के साथ बात कर रहा है, वहीं इतना घाटा तो पहले से ही होने की आशंका है। साथ ही, सरकार हीरो इलेक्ट्रिक, ओकिनावा ऑटोटेक, एम्पीयर ईवी, रिवोल्ट मोटर्स, बेनलिंग इंडिया, एमो मोबिलिटी और लोहिया ऑटो से सब्सिडी वापस मांग रही है। इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों को बढ़ावा देने के लिए फेम-2 योजना के तहत 2019 में 10,000 करोड़ की सब्सिडी की घोषणा हुई थी।
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में 14 फीसदी महंगे हुए मकान
चालू कैलेंडर साल की दूसरी (अप्रैल-जून) तिमाही में दिल्ली-एनसीआर में मकानों की कीमतें सालाना आधार पर औसतन 14 फीसदी बढ़ी हैं। हालांकि, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में दाम तीन फीसदी घटे हैं। क्रेडाई, कोलियर्स इंडिया व लियासेस फोरास की संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार, मजबूत मांग के कारण दूसरी तिमाही में आठ प्रमुख शहरों में मकानों के दाम सालाना आधार पर सात फीसदी बढ़े हैं। कोलकाता में कीमत सालाना आधार पर सबसे अधिक 15 फीसदी बढ़ी। दिल्ली-एनसीआर में 14 फीसदी, हैदराबाद में 13 फीसदी, पुणे में 11 फीसदी, अहमदाबाद में 10 फीसदी, बंगलूरू में 10 फीसदी और चेन्नई में 6 फीसदी की वृद्धि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा शुल्क के नाम पर ठगी से सावधान रहें : वित्त मंत्रालय
वित्त मंत्रालय ने लोगों को भारतीय सीमा शुल्क के नाम पर पैसे ऐंठने वाले धोखेबाजों से सावधान रहने के लिए आगाह किया। इसने कहा, भारतीय सीमा शुल्क विभाग व्यक्तिगत बैंक खाते में सीमा शुल्क का भुगतान करने के लिए कभी भी कॉल या एसएमएस नहीं भेजता है। सीमा शुल्क से सभी संचार में एक डीआईएन होता है जिसे सीबीआईसी वेबसाइट पर सत्यापित किया जा सकता है।

अब पालतू जानवरों का भी करा सकेंगे बीमा
बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस ने पालतू बिल्लियों के लिए बीमा पॉलिसी पेश की है। कंपनी के एमडी तपन सिंघल ने कहा, यह पॉलिसी स्वदेशी मूल, क्रॉस-ब्रीड और विदेशी नस्ल की पालतू बिल्लियों और कुत्तों को एक व्यापक कवर प्रदान करती है।

मारुति ने अब तक बेचीं 50 लाख पुरानी कारें
मारुति सुजुकी इंडिया का पुरानी कारों का कारोबार 50 लाख इकाइयों को पार कर गया है। कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी शशांक श्रीवास्तव ने कहा, पुरानी कारों के कारोबार ‘ट्रू वैल्यू’ को 2001 में शुरू किया गया था। यह भरोसेमंद पुरानी कारों का कारोबार बन गया है।


तीन दिन में सूचीबद्ध होंगे आईपीओ के शेयर
सेबी ने आईपीओ के बंद होने के बाद एक्सचेंजों पर शेयरों की सूचीबद्धता की समय सीमा को 6 दिनों से घटाकर 3 दिन कर दिया है। सेबी ने बुधवार को कहा, नई समय सीमा एक दिसंबर के बाद खुलने वाले आईपीओ के लिए अनिवार्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed