फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Services sector recovers from 26-month low on the back of new orders; employment growth fastest in 20 years

HSBC: नए ऑर्डर के दम पर सेवा क्षेत्र 26 महीने के निचले स्तर से उबरा, रोजगार वृद्धि 20 साल में सबसे तेज

Thu, 06 Mar 2025 05:49 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 06 Mar 2025 05:49 AM IST
सार

एचएसबीसी की मुख्य भारत अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा, छह महीनों में सबसे तेज गति से बढ़ी वैश्विक मांग ने भारत के सेवा क्षेत्र के लिए उत्पादन की रफ्तार को बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभाई। सेवा क्षेत्र की कंपनियों को अफ्रीका, एशिया, यूरोप, अमेरिका और मध्य एशिया से अधिक ऑर्डर मिले।

विज्ञापन
Services sector recovers from 26-month low on the back of new orders; employment growth fastest in 20 years
सेवा क्षेत्र (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से नए ऑर्डर मिलने के कारण देश का सेवा क्षेत्र फरवरी, 2025 में 26 महीने के निचले स्तर से उबरने में कामयाब रहा। उत्पादन में तेज विस्तार और रोजगार में पर्याप्त वृद्धि से सेवा क्षेत्र की गतिविधियां बढ़कर 59 पहुंच गईं। एचएसबीसी भारत सेवा पीएमआई व्यापार गतिविधि सूचकांक जनवरी में 26 महीने के निचले स्तर 56.5 तक आ गया था।

विज्ञापन


एचएसबीसी की मुख्य भारत अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा, छह महीनों में सबसे तेज गति से बढ़ी वैश्विक मांग ने भारत के सेवा क्षेत्र के लिए उत्पादन की रफ्तार को बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभाई। सेवा क्षेत्र की कंपनियों को अफ्रीका, एशिया, यूरोप, अमेरिका और मध्य एशिया से अधिक ऑर्डर मिले।
विज्ञापन


सेवा क्षेत्र की कंपनियों ने बढ़ते नए कारोबार को संभालने और क्षमता दबाव को कम करने के लिए भर्ती अभियान जारी रखा। रोजगार में दिसंबर, 2005 के बाद से यानी 20 साल में सबसे तेज वृद्धि देखने को मिली। भंडारी ने कहा, कारोबारी धारणा अगस्त, 2024 के बाद से अपने निचले स्तर पर आने के बावजूद सकारात्मक बनी हुई है। विज्ञापन, बेहतर ग्राहक संबंध, दक्षता में वृद्धि और स्वस्थ मांग की स्थिति ने मिलकर आगामी वर्ष में उत्पादन के लिए उत्साहजनक अनुमानों को बल दिया है। कीमतों के मोर्चे पर एचएसबीसी की मुख्य अर्थशास्त्री ने कहा, निजी क्षेत्र में लागत का दबाव पिछले साल अक्तूबर के बाद से सबसे धीमी गति से बढ़ा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed