फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex will reach one lakh if BJP government comes in power for third time Share Market news

Share Market: भाजपा सरकार बनी तो एक लाख पहुंचेगा सेंसेक्स, उभरते बाजारों के प्रमुख निवेशक मोबियस ने कही यह बात

Fri, 03 Nov 2023 06:59 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 03 Nov 2023 06:59 AM IST
सार

मोबियस ने एक कार्यक्रम में कहा, भारत अवसर और नवाचार के लिए पसंदीदा जगह है। भारत का आशावाद स्थिर सरकार और 27 वर्ष की औसत आयु वाले युवाओं से प्रेरित है। कंपनियों के चीन से दूर जाने से भारत को बड़ा लाभ हो सकता है।

विज्ञापन
Sensex will reach one lakh if BJP government comes in power for third time Share Market news
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार अगर तीसरी बार सत्ता में आती है तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स पांच साल में या उससे पहले एक लाख के स्तर पर पहुंच सकता है। उभरते बाजारों के प्रमुख निवेशक मार्क मोबियस ने यह अनुमान जताया है। सेंसेक्स अभी 64,000 के आसपास है। मौजूदा स्तर से सेंसेक्स में करीब 60 फीसदी की तेजी आ सकती है। मोबियस ने कहा, वैश्विक स्तर पर तमाम चुनौतियों के बावजूद भारत निवेशकों के लिए सबसे सुरक्षित निवेश गंतव्य है। 

विज्ञापन

स्थिर सरकार से बढ़ा भरोसा मंदी चिंता नहीं बल्कि अवसर
मोबियस ने एक कार्यक्रम में कहा, भारत अवसर और नवाचार के लिए पसंदीदा जगह है। भारत का आशावाद स्थिर सरकार और 27 वर्ष की औसत आयु वाले युवाओं से प्रेरित है। कंपनियों के चीन से दूर जाने से भारत को बड़ा लाभ हो सकता है। उन्होंने कहा, वैश्विक चिंताओं के बावजूद भारतीय बाजार बढ़ता रहेगा। बाजार में सुधार और मंदी अपरिहार्य है क्योंकि ये चिंता का स्रोत नहीं बल्कि अवसर हैं।

विज्ञापन

दो सत्रों की गिरावट थमी...सेंसेक्स 490 अंक उछला, 3 लाख करोड़ बढ़ी पूंजी
घरेलू शेयर बाजारों में दो कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट बृहस्पतिवार को थम गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर यथावत रखने के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी के साथ घरेलू शेयर बाजारों में रौनक लौटी। सेंसेक्स 489.57 अंक उछलकर 64,080.90 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में एक समय यह 611.31 अंक तक उछल गया था। निफ्टी 144.10 अंक की बढ़त के साथ 19,133.25 पर बंद हुआ। बाजार में तेजी से बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों की पूंजी 3.02 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 313.24 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में 28 के शेयर हरे निशान में बंद हुए। इंडसइंड बैंक सबसे ज्यादा 2.04 फीसदी लाभ में। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्केई, हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहा। चीन के शंघाई कम्पोजिट में गिरावट।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed