{"_id":"6319de92e87e2c2bc7631054","slug":"sensex-rises-659-points-to-end-at-59688-nifty-climbs-174-points-to-17798-rupee-rebounds-gold-sillver-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market Closing: दो दिनों की गिरावट के बाद थमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 659 अंक चढ़ा, निफ्टी भी तेज","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Share Market Closing: दो दिनों की गिरावट के बाद थमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 659 अंक चढ़ा, निफ्टी भी तेज
Thu, 08 Sep 2022 05:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 08 Sep 2022 05:54 PM IST
सार
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के बीच रूपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे तेज हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घरेलू शेयर बाजारों में दो दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला गुरुवार को थम गया। आज यानी गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 659.31 अंक उछलकर बंद हुआ। सेंसेक्स 1.12 फीसदी की मजबूती के साथ 59,688.22 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 174.35 अंक यानी 0.99 फीसदी की बढ़त के साथ 17,798.75 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में मजबूती और बैंक, सूचना प्रौद्योगिकी तथा वाहन कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई।
विज्ञापन
इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के बीच रूपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे तेज हुआ। इसके साथ रूपया 79.72 (अस्थाई) पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में स्थानीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले 79.72 पर खुली। दिन में कारोबार के दौरान इसने 79.65 का ऊपरी और 79.83 का निचला स्तर देखा।
विज्ञापन
सोना 251 रुपये चमका, चांदी 862 रुपये चढ़ी
दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 251 रुपये की बढ़त के साथ 51,056 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके साथ ही चांदी भी 862 रुपये मजबूत हुई। इसके साथ चांदी का रेट 54,934 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,719 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया, जबकि चांदी 18.52 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।
विज्ञापन