फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell Share Market rises NIFTY touches new record Stock Market news and updates

Sensex Opening Bell: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में हरियाली, निफ्टी नए रिकॉर्ड स्तर पर; सेंसेक्स भी चढ़ा

Mon, 15 Jul 2024 10:45 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 15 Jul 2024 10:45 AM IST
सार

बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 290.46 अंक चढ़कर 80,809.80 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 95.85 अंक की बढ़त के साथ 24,598 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर रहा।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market rises NIFTY touches new record Stock Market news and updates
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : Agency

विस्तार

शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। जहां निफ्टी अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, वहीं सेंसेक्स ने करीब 290 अंक की चढ़ाई की। वैश्विक बाजारों में तेजी से भी शेयर बाजार की मजबूती को बल मिला। 
विज्ञापन


बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 290.46 अंक चढ़कर 80,809.80 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 95.85 अंक की बढ़त के साथ 24,598 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से एचसीएल के शेयर में तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। इसके अलावा आईटी और इन्फ्रा से जुड़े शेयरों में तेजी देखी गई।
विज्ञापन


वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.20 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। दूसरी तरफ विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में चार पैसे कमजोर होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.55 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी पूंजी के प्रवाह से रुपये को समर्थन मिला और गिरावट सीमित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed