फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

The Bonus Market Update: सेंसेक्स 1700 से ज्यादा अंक टूटा, निफ्टी 24000 के नीचे; ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव

Wed, 08 Jul 2026 02:53 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 08 Jul 2026 02:53 PM IST
सार

ईरान-यूएस संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट का रुख दिखा। बुधवार को अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से ईरान पर दिए गए बयान के बाद बाजार के बेंचमार्क सूचकांक तेजी से फिसल गए। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार में गिरावट के कारण - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार दोपहर के सत्र में भारी भूचाल आ गया, जब सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक दो प्रतिशत से अधिक टूट गए। वैश्विक बाजार में कमजोरी, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और बढ़े भू-राजनीतिक तनाव ने निवेशकों का भरोसा पूरी तरह हिला दिया। बिकवाली का यह दौर दोपहर में तब और तेज हो गया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ अंतरिम समझौते को समाप्त घोषित कर दिया, जिससे मध्य पूर्व में दोबारा संघर्ष भड़कने की आशंका बढ़ गई है।

विज्ञापन

बाजार में तबाही के प्रमुख आंकड़े क्या कह रहे?

दोपहर 2:20 बजे तक, सेंसेक्स 1,784 अंक लुढ़ककर 76,396 के स्तर पर आ गया। वहीं, निफ्टी 50 सूचकांक 541 अंक की गिरावट के साथ 23,900 के स्तर से नीचे चला गया। इस भारी गिरावट से महज कुछ ही घंटों के भीतर निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक डूब गए। इसके साथ ही, बीएसई का कुल मार्केट कैप घटकर करीब 472 लाख करोड़ रुपये रह गया।

विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का क्या हाल?

विज्ञापन
विज्ञापन

चौतरफा बिकवाली के बीच अलग-अलग सेक्टर्स का क्या हाल?

सबसे अधिक गिरावट वाले शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंटरग्लोब एविएशन, मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और भारती एयरटेल रहे। इनमें दो से चार प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। बाजार में उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडेक्स इंडिया वीआईएक्स (India VIX) 26% उछलकर 14.67 पर पहुंच गया। निफ्टी बैंक, एफएमसीजी और ऑयल एंड गैस सूचकांक दो प्रतिशत से अधिक टूटे, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी दो प्रतिशत तक लुढ़क गए। एनएसई पर केवल 694 शेयरों में तेजी के मुकाबले 2,525 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

बाजार को गिराने वाले पांच सबसे बड़े कारण क्या है?

  • ट्रंप का आक्रामक बयान: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ समझौता ज्ञापन को समाप्त बताते हुए वहां के नेताओं को बीमार लोग करार दिया। अमेरिका ने ईरान पर नए सिरे से हवाई हमले शुरू कर उसके कच्चे तेल की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।
  • कच्चे तेल में उछाल: तेल आपूर्ति बाधित होने के डर से ब्रेंट क्रूड करीब 5% उछलकर 78.09 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि डब्ल्यूटीआई भी 74 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
  • वैश्विक बाजारों में मंदी: यूरोप के प्रमुख सूचकांक जैसे ब्रिटेन का FTSE, फ्रांस का CAC और जर्मनी का DAX 2% तक टूट गए, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) 6% धराशायी हो गया।
  • अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी: अमेरिकी 10-वर्षीय ट्रेजरी यील्ड बढ़कर 4.565% और 30-वर्षीय बॉन्ड यील्ड 5.068% पर पहुंच गई, जिससे निवेशक शेयरों से पैसा निकालकर सुरक्षित बॉन्ड में लगा रहे हैं।
  • कमजोर होता रुपया: मजबूत डॉलर और कच्चे तेल के दबाव में रुपया 95.50 के पार चला गया, जो 0.6% की गिरावट है। एक्सपर्ट जतीन त्रिवेदी के अनुसार, 95.30 के स्तर का टूटना भारतीय मुद्रा पर बढ़ते दबाव का संकेत है।

बाजार की आगे की चाल के बारे में विशेषज्ञों की क्या राय है? 

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजिस्ट वीके विजयकुमार के मुताबिक, अमेरिका-ईरान तनाव ने घरेलू बाजार की सकारात्मक गति को अस्थायी रूप से रोक दिया है। हालांकि, वैश्विक चिप व्यापार में अनिश्चितता के कारण विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ताइवान और दक्षिण कोरिया से हटकर भारत का रुख कर रहे थे, जो कि सकारात्मक है। लेकिन यदि तनाव और बढ़ा और तेल की कीमतें फिर से उछलीं, तो यह भारत के आर्थिक बुनियादी ढांचे को प्रभावित कर सकता है। फिलहाल निवेशकों को 'इंतजार करो और देखो' की नीति अपनानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed