फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में रिकॉर्ड हाई; सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा, निफ्टी 24900 के पार

Mon, 29 Jul 2024 09:38 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 29 Jul 2024 09:38 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: सोमवार की सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर सेंसेक्स 318.88 (0.39%) अंकों की मजबूती के साथ 81,670.00 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 74.56 (0.30%) अंक मजबूत होकर 24,909.40 पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन हरियाली दिखी। सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचे। इस दौरान सेंसेक्स 350 अंकों से अधिक मजबूत हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी पहली बार 24900 के पार पहुंच गया। सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर सेंसेक्स 318.88 (0.39%) अंकों की मजबूती के साथ 81,670.00 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 74.56 (0.30%) अंक मजबूत होकर 24,909.40 पर पहुंच गया।

विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

घरेलू शेयर बाजार सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में अपने-अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 416.62 अंक उछलकर 81,749.34 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 145.6 अंक की बढ़त के साथ 24,980.45 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। टाइटन, भारती एयरटेल, आईटीसी और टेक महिंद्रा के शेयर नुकसान में रहे।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे



एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81.41 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,546.38 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed