फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell Share market opening sensex nifty share market news and updates

Sensex Opening Bell: भूचाल के बाद संभला बाजार; सेंसेक्स 650 अंक चढ़ा, निफ्टी 22000 के पार पहुंचा

Wed, 05 Jun 2024 10:33 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 05 Jun 2024 10:33 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: सुबह 9 बजकर 39 मिनट पर सेंसेक्स में 188.90 (0.26%) अंकों की बढ़त के साथ 72,267.95 के स्तर पर कारोबार होता दिखा। वहीं निफ्टी 46.05 (0.21%) अंक चढ़कर 21,930.55 के स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share market opening sensex nifty share market news and updates
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

विस्तार

चुनाव परिणामों के दिन औंधे मुंह गिरने के बाद बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर कारोबार करता दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में सेसेक्स में 600 अंकों तक की बढ़त दिखी। दूसरी ओर, निफ्टी एक बार फिर 22000 का स्तर पार करने में सफल रहा। हालांकि बुधवार की सुबह भी ऊपरी स्तरों से बाजार में बिकवाली दिखी। सुबह 9 बजकर 39 मिनट पर सेंसेक्स में 188.90 (0.26%) अंकों की बढ़त के साथ 72,267.95 के स्तर पर कारोबार होता दिखा। वहीं निफ्टी 46.05 (0.21%) अंक चढ़कर 21,930.55 के स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन

बुधवार को सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

निचले स्तरों पर खरीदारी बढ़ने से बंबई शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी के साथ कारोबार होता दिखा। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 948.83 अंक उछलकर 73,027.88 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 247.1 अंक की बढ़त के साथ 22,131.60 अंक पर पहुंच गया। 


राजग 543 सदस्यीय लोकसभा में बहुमत के 272 के आंकड़े से ऊपर है जबकि भाजपा 2014 के बाद पहली बार बहुमत के जादुई आंकड़े से पीछे रह गई है और सरकार गठन के लिए अपने सहयोगियों पर गंभीर रूप से निर्भर है। चुनाव आयोग ने सभी 543 लोकसभा सीटों के परिणाम घोषित किए हैं, जिसमें भाजपा ने 240 सीटें और कांग्रेस ने 99 सीटें जीती हैं। 

मोतीलाल ओसवाल रिसर्च की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चुनाव परिणाम में कम बहुमत के बावजूद हमें मोदी 3.0 (निवेश केंद्रित वृद्धि, पूंजीगत खर्च, बुनियादी ढांचा निर्माण, विनिर्माण आदि) के नीतिगत एजेंडा के जारी रहने की उम्मीद है। हम ग्रामीण इलाकों में नाराजगी को दूर करने और हाशिए पर पहुंचे लोगों की मदद के लिए लोकलुभावन उपायों की भी उम्मीद कर सकते हैं। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आईटीसी के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। लार्सन एंड टुब्रो, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

   
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, "बाजार को अप्रत्याशित चुनाव परिणामों को आत्मसात करने में कुछ समय लगेगा। जल्द ही बाजार में स्थिरता लौट आएगी, लेकिन जब तक कैबिनेट और प्रमुख पोर्टफोलियो पर स्पष्टता नहीं आ जाती, तब तक अस्थिरता जारी रहेगी।" उन्होंने कहा कि बाजार में तेज गिरावट का एक सकारात्मक पहलू यह है कि अत्यधिक मूल्यांकन निवेशकों को राहत मिलेगी और मंत्रिमंडल के गठन और संरचना पर स्पष्टता आने के बाद संस्थागत खरीदारी में आसानी होगी।

एशियाई बाजारों में, सियोल और हांगकांग लाभ के साथ कारोबार करते दिखे जबकि टोक्यो और शंघाई में गिरावट के साथ कारोबार हुआ। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत गिरकर 77.49 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल घरेलू बाजार में 12,436.22 करोड़ रुपये निकाले। बाजार में मंगलवार को चार साल में सबसे खराब कारोबारी दिन था क्योंकि भाजपा 2014 के बाद पहली बार 272 के जादुई आंकड़े से पीछे रह गई।

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को 4,389.73 अंक या 5.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ दो महीने से अधिक के निचले स्तर 72,079.05 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स 6,234.35 अंक या 8.15 प्रतिशत के नुकसान से करीब पांच महीने के निचले स्तर 70,234.43 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 1,982.45 अंक यानी 8.52 प्रतिशत गिरकर 21,281.45 अंक पर आ गया। अंत में यह 1,379.40 अंक या 5.93 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 21,884.50 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed