फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में हरियाली लौटी; सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 22500 के पार

Thu, 04 Apr 2024 10:29 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 04 Apr 2024 10:29 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: गुरुवार को प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी फिर रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार करते दिखे। इस दौरान सेंसेक्स 500 अंक उछलकर 74,400 के पार पहुंच गया। दूसरी ओर निफ्टी भी पहली बार 22,600 के स्तर पर पहुंचा।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

विस्तार

वित्तीय वर्ष 2024-25 के पहले वीकली एक्सपायरी के दिन घरेलू शेयर बाजार में नया रिकॉर्ड बन गया है। दो दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में हरियाली लौट आई। गुरुवार को प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी फिर रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार करते दिखे। इस दौरान सेंसेक्स 500 अंक उछलकर 74,400 के पार पहुंच गया। दूसरी ओर निफ्टी भी पहली बार 22,600 के स्तर पर पहुंचा। मिले-जुले वैश्विक रुख और तिमाही नतीजों की घोषणा से पहले प्रमुख शेयरों में लिवाली बढ़ने से सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। 

विज्ञापन


बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 497.06 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,373.88 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 144.70 अंक या 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,579.35 अंक की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। पिछले दो सत्रों में दोनों सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए थे।
विज्ञापन


मेटल और बैंकिंग सेक्टर में खरीदारी से बाजार को सपार्ट मिला। निफ्टी में एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर, जबकि इंडसइंड बैंक टॉप लूजर के रूप में कारोबार करता दिखा। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 27 अंक फिसलकर 73,876 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीकली एक्सपायरी सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

एक अप्रैल को भी ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था बाजार

इससे पहले सेंसेक्स एक अप्रैल को 74,254.62 अंक के उच्च स्तर पर पहुंचा था। इसके बाद यह 74,014 पर बंद हुआ था। इसी दिन निफ्टी भी 22,462 के अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया था। बंबई शेयर बाजार का 50 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 22,529.95 अंक के उच्चस्तर को छू गया था।



सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, पावरग्रिड, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के 28 शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते दिखे। वहीं    इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक लाल निशापर करोबार करते दिखे। गुरुवार को 50 शेयरों वाले एनएसई निफ्टी पर 46 शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखे।

बाजार की चाल पर जानकार क्या कह रहे?

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि वैश्विक और घरेलू संकेतों से पता चलता है कि आने वाले दिनों में बाजार मजबूत होने की संभावना है और चौथी तिमाही के परिणाम आना शुरू होने पर बाजार पर इसका असर दिखने लगे। इसलिए, चौथी तिमाही का परिणाम एक क्षेत्रीय और स्टॉक-विशिष्ट दृष्टिकोण से बाजार के लिए अगला प्रमुख ट्रिगर होगा।

उन्होंने कहा बाजार को वाहन, पूंजीगत वस्तुएं, दूरसंचार और चुनिंदा फार्मास्युटिकल्स से अच्छे परिणाम की उम्मीद है। एनआईएम में कुछ कमी के बावजूद वित्तीय कंपनियां भी अच्छे नतीजे दर्ज करेंगी और इसलिए निवेशकों की ओर से इन्हें प्राथमिकता मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed