फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Share Market Updates: निफ्टी ऑल टाइम हाई पर; सेंसेक्स 73,427.59 के सर्वकालिक शिखर के करीब पहुंचा

Fri, 02 Feb 2024 01:32 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 02 Feb 2024 01:32 PM IST
सार

Sensex Opening Bell: अच्छे वैश्विक संकेतों के बाद बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी मजबूत उछाल के साथ कारोबार करते दिखे। इस दौरान सेंसेक्स करीब 710.62 (0.99%) अंक उछलकर 72,351.99 के पार निकल गया है। भी 17निफ्टी 0 अंकों की मजबूती के साथ 21900 के पास पहुंच गया।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट ऑल टाइम हाई - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारतीय शेयर बाजार के लिए शुक्रवार शानदार साबित हुआ है। बजट के अगले दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुले और सेंसेक्स व निफ्टी ने मजबूती हासिल की। शुक्रवार के कारोबार के दौरान निफ्टी अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर सेंसेक्स भी 73,427.59 के सर्वकालिक शिखर के करीब पहुंच गया।

विज्ञापन

21,126.80 अंक के अपने नए उच्चतम स्तर पर पहुंचा निफ्टी

इंडेक्स हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटी शेयरों में मजबूत खरीदारी की वजह से निफ्टी 50 शुक्रवार को नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। अंतरिम बजट पेश होने के एक दिन बाद निफ्टी 429.35 अंक उछलकर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 22,126.80 अंक पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 1,444.1 अंक चढ़कर 73,089.40 अंक पर पहुंच गया। वह अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 73,427.59 से 338.19 अंक दूर है।

विज्ञापन

निफ्टी के 50 में से 43 शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखे

शुक्रवार को निफ्टी के 43 शेयर हरे रंग में कारोबार करते दिखे जबकि सात शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। बाजार में अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन, बीपीसीएल, आईसीआईसीआई बैंक, कोल इंडिया और हीरो मोटोकॉर्प्स के शेयर टॉप गेनर्स के रूप में कारोबार करते दिखे। वहीं आयशर मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो, मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड और ब्रिटानिया इंडस्ट्री के शेयर टॉप लूजर्स के रूप में कारोबार करते दिखे। दोपहर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, एनटीपीसी, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, विप्रो और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों को सबसे अधिक लाभ हुआ। एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक और टाइटन के शेयरों को नुकसान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईटी, पीएसयू बैंक और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में दिखी खरीदारी

शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन मजबूत शुरुआत हुई है। अच्छे वैश्विक संकेतों के बाद बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में मजबूत उछाल के साथ कारोबार करते दिखे। इस दौरान सेंसेक्स करीब 710.62 (0.99%) अंक उछलकर 72,351.99 के पार निकल गया है। निफ्टी भी मजबूती के साथ 21900 के पास पहुंच गया। बाजार में आईटी, पीएसयू बैंक, रियल्टी और मीडिया सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी दिखी। वहीं भारतीय रिजर्व बैंक की सख्ती के बाद पेटीएम के शेयरों के भाव आज भी 20 फीसदी तक फिसल गए। दो दिन में ही पेटीएम के शेयरों में 40 प्रतिशत की गिरावट आ गई है। इससे पहले 1 फरवरी यानी बजट के दिन सेंसेक्स 106 अंक टूटकर 71,645 के स्तर पर बंद हुआ था।

शुक्रवार को बाजार में बढ़त के बीच सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

एशियाई बाजारों का रहा ये हाल

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की फायदे में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.03 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 1,879.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

बजट के दिन एफआईआई ने 1,879.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

अमेरिकी बाजार गुरुवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.03 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बजट के दिन 1,879.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed