फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: बाजार में लौटी मजबूती; सेंसेक्स 450 अंक चढ़ा, निफ्टी 21650 के पार पहुंचा

Tue, 09 Jan 2024 10:05 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 09 Jan 2024 10:05 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: हफ्ते के दूसरे दिन शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 458.13 या 0.64% की बढ़त के साथ 71,813 के लेवल पर जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी इंडेक्स 141.25 अंक या 0.66% मजबूत होकर 21,654 स्तर पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

सकारात्मक वैश्विक संकेतों और आईटी, आईटी, ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में मजबूत खरीदारी से भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स मंगलवार को मजबूती के साथ कारोबार करते दिखे। हफ्ते के दूसरे दिन शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 458.13 या 0.64% की बढ़त के साथ 71,813 के लेवल पर जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी इंडेक्स 141.25 अंक या 0.66% मजबूत होकर 21,654 स्तर पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन


मंगलवार के कारोबार के दौरान बाजार में बुल्स हावी दिखे। निफ्टी के 50 में से 48 स्टॉक्स हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। निफ्टी के टॉप गेनर्स शेयरों में बजाज ऑटो, विप्रो, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशलन इकोनॉमिक जोन, लार्सन एंड टुब्रो और इंफोसिस के शेयर रहे। टॉप लूजर्स शेयरों में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और पावर ग्रिड का नाम शामिल रहा।
विज्ञापन


निफ्टी मीडिया इंडेक्स को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। निफ्टी आईटी और निफ्टी ऑटो क्रमशः 1.45% और 0.81% की बढ़त के साथ टॉप गेनर्स के रूप में कारोबार करते दिखे। वहीं निफ्टी बैंक 312.85 अंकों यानी 0.66% की बढ़त के साथ 47,763.10 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed