फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Nifty50 Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 900 अंक टूटा, निफ्टी 18900 से फिसला

Thu, 26 Oct 2023 03:35 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 26 Oct 2023 03:35 PM IST
सार

Sensex Opening Bell: गुरुवार को महज एक दिन में ही निवेशकों के पांच लाख करोड़ रुपये डूब गए और सेंसेक्स में फिर 900 अंक की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों के शेयरों के बाजार पूंजीकरण के लिहाज से निवेशकों को इस महीने 9.8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 63200 अंक के स्तर तक गया जबकि निफ्टी 18,900 अंक से नीचे आ गया। 

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Nifty50 Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी और पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की ओर से भारतीय शेयरों में बिकवाली जारी रहने से अक्टूबर का त्योहारी महीना बुल्स के लिए ट्रैप साबित हुआ है और सेंसेक्स इस महीने में अब तक 2,600 अंक टूट चुका है। गुरुवार को महज एक दिन में ही निवेशकों के पांच लाख करोड़ रुपये डूब गए और सेंसेक्स में 900 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

अक्तूबर महीने में निवेशकों को 9.8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ

बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों के शेयरों के बाजार पूंजीकरण के लिहाज से निवेशकों को इस महीने 9.8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 63200 अंक के स्तर तक गया जबकि निफ्टी 18,900 अंक से नीचे आ गया। इस दौरान अदाणी समूह के शेयरों ऑडिटर की जांच संबंधी रिपोर्टों के बाद सात प्रतिशत तक की गिरावट दिख रही है।

विज्ञापन

फिलहाल वैश्विक भू-राजनीतिक स्थिति भारतीय बाजार के पक्ष में नहीं 

एक तरफ हमारे घरेलू वृहद कारक मजबूत हैं और चालू सितंबर तिमाही के नतीजे भी उम्मीदों के अनुरूप रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर, वैश्विक भू-राजनीतिक स्थिति हमारे पक्ष में नहीं है। युद्ध, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और बॉन्ड यील्ड का भी बाजार पर असर पड़ रहा है। अर्थशास्त्र और भू-राजनीति के संयोजन से वैश्विक इक्विटी बाजारों में जोखिम का प्रभाव पूरी दुनिया में महसूस किया जा रहा है। इस दौरान नैस्डेक भी बीते दिन 2.4% लुढ़क कर बंद हुआ वहीं जापान का निक्केई भी दो प्रतिशत और चीन का हैंग सेंग 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को लगातार छठे दिन बाजार पर छाई लाली

इससे पहले गुरुवार को लगातार छठे दिन घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर कारोबार करता दिखा। वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बाद गुरुवार को भी भारतीय शेयर बाजार टूटकर खुले। 9 बजकर 35 मिनट पर सेंसेक्स 441.50 (0.68%) अंकों की गिरावट के साथ 63,587.71 जबकि निफ्टी 152.50 (0.80%) अंक कमजोर होकर 18,969.85 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। गुरुवार की गिरावट में मेटल और सरकारी बैंकिंग सेक्टर के शेयर सबसे आगे रहे।  इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 522 अंक नीचे 64,049 पर बंद हुआ था।



बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3.58 लाख करोड़ रुपये घटकर 305.64 लाख करोड़ रुपये रह गया। सेंसेक्स के शेयरों में टेक महिंद्रा और महिंद्रा एंड महिंद्रा में करीब 2.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील के शेयर भी गिरावट के साथ खुले। जबकि केवल एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक और इंडसइंड बैंक बढ़त के साथ खुले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed