फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Nifty 50 News and Updates

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक फिसला; निफ्टी 19500 के पास पहुंचा

Mon, 09 Oct 2023 02:48 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 09 Oct 2023 02:48 PM IST
सार

Sensex Opening Bell: सोमवार को बाजार खुलने के बाद मेटल, मीडिया, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में कमजोरी दिखी। वहीं आईटी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी दिखी। निफ्टी में अदाणी पोर्ट्स, बीपीसीएल और अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर टॉप लूजर के रूप में कारोबार करते दिखे। जबकि एचसीएल टेक और ओएनजीसी टॉप गेनर हैं।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Nifty 50 News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : amarujala.com

विस्तार

इस्राइल और फिलिस्तीन के बीच एक बार फिर युद्ध के हालात पैदा होने से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा है। सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंकों तक फिसल गया। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी भी 140 अंक टूटकर 19500 के करीब पहुंच गया। इससे पहले शुक्रवार को घरेलू बाजार में बढ़िया खरीदारी दिखी थी और बीएसई सेंसेक्स 364 अंक मजबूत होकर 65,995 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन


हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार खुलने के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन

सोमवार को बाजार खुलने के बाद मेटल, मीडिया, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में कमजोरी दिखी। वहीं आईटी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी दिखी। निफ्टी में अदाणी पोर्ट्स, बीपीसीएल और अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर टॉप लूजर के रूप में कारोबार करते दिखे। जबकि एचसीएल टेक और ओएनजीसी टॉप गेनर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

पवन मुंजाल के खिलाफ एफआईआर के बाद हीरो मोटोकॉर्प के शेयर लुढ़के
दिल्ली पुलिस की ओर से हीरो मोटोकॉर्प के प्रबंध निदेशक (एमडी) और सीईओ पवन मुंजाल के खिलाफ कथित जालसाजी मामले में प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद कंपनी के शेयरों में सोमवार को करीब चार प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। इस मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। मुंजाल हाल के दिनों में सुर्खियों में रहे हैं क्योंकि राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम मामले में हीरो मोटोकॉर्प के सीएमडी की जांच कर रही है उनसे पूछताछ की गई थी।

एफआईआर की खबर के बाद हीरो मोटोकॉर्प का शेयर सोमवार को 4 फीसदी टूटकर 2925 रुपये पर आ गया, जबकि शुक्रवार को यह 3,035.75 रुपये पर बंद हुआ था। कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण 58,500 करोड़ रुपये था। पिछले छह महीनों में हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में करीब 20 फीसदी का उछाल आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed