फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन मजबूती; सेंसेक्स 114 अंक चढ़ा, निफ्टी 22400 के पार

Wed, 24 Apr 2024 04:09 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 24 Apr 2024 04:09 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: बुधवार के कारोबारी सत्र के बाद 30 शेयरों का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 114 अंक या 0.16% की बढ़त के साथ 73,852 पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 34 अंक या 0.15% प्रतिशत मजबूत होकर 22,402 पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : pexel

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार लगातार चौथे दिन हरे निशान पर बंद हुआ। इस दौरान बाजार में निवेशकों के बीच सकारात्मक रुझान बना रहा। हालांकि, बाजार में दिन के कारोबारी सत्र के दौरान ऊपरी स्तरों से बिकवाली दिखी। बुधवार के कारोबारी सत्र के बाद 30 शेयरों का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 114 अंक या 0.16% की बढ़त के साथ 73,852 पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 34 अंक या 0.15% प्रतिशत मजबूत होकर 22,402 पर बंद हुआ।

विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि विश्लेषकों के अनुसार दूरसंचार, सूचना प्रौद्योगिकी और प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली होने से इस तेजी पर काफी हद तक लगाम लग गई। कारोबारी सत्र के अंतिम दौर में सूचकांकों पर कुछ बिकवाली का दबाव देखा गया जिससे कुछ शुरुआती बढ़त कम हो गई।


सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी और बजाज फाइनेंस प्रमुख रूप से बढ़त में रहीं। दूसरी तरफ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, मारुति, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाइटन के शेयरों में गिरावट रही।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के अधिकांश बाजार चढ़कर कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत गिरकर 88.11 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 3,044.54 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 89.83 अंक बढ़कर 73,738.45 और निफ्टी 31.60 अंक की बढ़त के साथ 22,368 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed