फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   sensex down by 600 points as tension of war mounts between india and pakistan

भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच गिरा शेयर बाजार, 600 अंक लुढ़का सेंसेक्स

Wed, 27 Feb 2019 01:00 PM IST
sapna singla बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: sapna singla Updated Wed, 27 Feb 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
sensex down by 600 points as tension of war mounts between india and pakistan

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की आशंका के बीच बुधवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स अपने शुरुआती उछाल से 600 अंक से ज्यादा गिर गया। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बुधवार को तेजी का रुख था। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.22 बजे 299.67 अंकों की तेजी के साथ 36,273.38 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 78.85 अंकों की मजबूती के साथ 10,914.15 पर कारोबार करते देखे गए। 

विज्ञापन




हालांकि पाकिस्तान और भारत द्वारा एक दूसरे के नियंत्रण रेखा के पास विमान और हेलिकॉप्टर गिराए जाने की खबरों के बीच शेयर बाजार में 600 अंकों की गिरावट देखने को मिली। दोपहर 12 बजे सेंसेक्स 158 अंक गिरकर 35814 पर गिर गया। 
विज्ञापन


सेंसेक्स 106 अंक यानि करीब 30 फीसदी टूटकर 35,850 के करीब आता नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 42 अंक यानि 0.4 फीसदी गिरावट के साथ 10800 के नीचे फिसल गया है। दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी सुस्ती नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त दिखा रहा है जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.07 फीसदी की कमजोरी के साथ लाल निशान में चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स ऊपर से करीब 600 अंक फिसल गया है जबकि बैंक निफ्टी दिन की उंचाई से करीब 400 अंक नीचे आ गया है। मिडकैप शेयरों में भी जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है।


आज तेल और गैस शेयरों की भी पिटाई हो रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.16 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।

रुपये में कमजोरी से आईटी इंडेक्स से झटका

आईटी स्टॉक्स में गिरावट की मुख्य वजह रुपए में कमजोरी को माना जा रहा है। बुधवार के कारोबार में रुपया 6 पैसे कमजोर होकर 71.11 प्रति डॉलर के भाव पर खुला। इसके पहले मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे कमजोर होकर 71.06 के स्तर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed