फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   sensex down by 500 points as indian airforce strikes in pak occupied kashmir

पीओके में हवाई हमले के बाद 500 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी भी टूटा

Tue, 26 Feb 2019 10:31 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 26 Feb 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
sensex down by 500 points as indian airforce strikes in pak occupied kashmir
Sensex

भारतीय वायुसेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में हवाई हमला करने के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। युद्ध की आशंका के चलते सेंसेक्स 500 अंक तक टूट गया। वहीं निफ्टी में भी बड़ी कमजोरी देखने को मिली। 

विज्ञापन


बंबई स्टॉक एक्सचेंज का बीएसई 241 अंकों की गिरावट के साथ 35,971 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 81 अंकों की गिरावट के साथ 10,800 अंकों के स्तर से फिसल 10,798 अंकों पर खुला। सेंसेक्स फिलहाल 422.49 अंकों की गिरावट के साथ 35790 अंकों पर और निफ्टी 125.65 अंकों की गिरावट के साथ 10754 अंकों पर कारोबार कर रहा है। 

विज्ञापन

इन शेयरों में रही गिरावट

सेंसेक्स में टाटा स्टील, सन क्लॉयड, डीएचएफएल, प्रेस्टीज, आरती इंडस्ट्रीज के शेयरों में मंदी का माहौल बना हुआ है। निफ्टी में यस बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, जेएसडब्ल्यू स्टील, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और ग्रॉसिम के शेयरों में मंदी का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.06 फीसदी टूटकर 14078 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 1.02 फीसदी टूटकर 13480 के नीचे फिसल गया है। आज के कारोबर में ऑयल एंड गैस शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.75 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

बाजार में आज चौतरफा बिकवाली का दबाव है। मेटल, ऑटो, फार्मा और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी के मेटल इंडेक्स में 1.3 फीसदी, ऑटो इंडेक्स में 1.09 फीसदी, फार्मा इंडेक्स में 1.1 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स में 3 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है।

आज सुबह भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पारकर आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि वायुसेना के विमान ने आतंकी कैंप पर एक हजार किलोग्राम के बम गिराए। जिसमें आतंकी कैंप पूरी तरह से ध्वस्त हो गया।

समाचार एजेंसी एएनआई ने भारतीय वायुसेना के सूत्रों के हवाले से कहा, '26 फरवरी की तड़के भारतीय लड़ाकू विमान मिराज 2000 के एक समूह ने एलओसी पारकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी कैंप पर बमबारी की और उसे पूरी तरह से नष्ट कर दिया। आतंकी कैंप पर 1000 किलो बम गिराए गए। इस अभियान में 12 मिराज विमानों ने हिस्सा लिया। बालाकोट, चकोठी और मुजफ्फराबाद के एलओसी स्थित आतंकी कैंप लांच पैड्स को वायुसेना हवाई हमलों में पूरी तरह से नष्ट कर दिया। जैश-ए-मोहम्मद के नियंत्रण कक्ष को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया।' 

28 पैसे गिरा रुपया

डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 28 पैसे कमजोर होकर 71.26 के स्तर पर खुला है। हालांकि कल के कारोबार में रुपये में मजबूती देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 17 पैसे की बढ़त के साथ 70.98 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed