Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Opening Sensex Nifty Nifty50 News and Updates

Sensex Closing Bell: लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 542 अंक टूटा, निफ्टी 19400 से फिसला

Thu, 03 Aug 2023 04:00 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 03 Aug 2023 04:00 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 542.10 (0.82%) अंकों की गिरावट के साथ 65,240.68 के लेवल पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 144.90 (0.74%) अंक टूटकर 19,381.65 के स्तर पर बंद हुआ। गुरुवार को बाजार की गिरावट में रियल्टी, बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयरों का सबसे अधिक योगदान रहा।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Opening Sensex Nifty Nifty50 News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में वीकली एक्सपायरी के दिन भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 542.10 (0.82%) अंकों की गिरावट के साथ 65,240.68 के लेवल पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 144.90 (0.74%) अंक टूटकर 19,381.65 के स्तर पर बंद हुआ। गुरुवार को बाजार की गिरावट में रियल्टी, बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयरों का सबसे अधिक योगदान रहा। दूसरी ओर फार्मा सेक्टर के शेयरों में मजबूत खरीदारी दिखी।

विज्ञापन

जोमैटो के नतीजों में पहली बार मुनाफा, 2 करोड़ का नेट प्रॉफिट 

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने जून 2023 को समाप्त तिमाही में 2 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसे 186 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी को मार्च में समाप्त तिमाही में 189 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

विज्ञापन

अदाणी एंटरप्राइजेज ने जारी किए नतीजे, PAT 469 करोड़ रुपये से बढ़कर 674 करोड़ रुपये हुआ 

अदाणी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस दौरान कंपनी का PAT सालाना आधार पर 469 करोड़ रुपये से बढ़कर 674 करोड़ रुपये हो गया। वहीं जून तिमाही में कंपनी का राजस्व 25,438 करोड़ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदाणी पावर के PAT में 83.3% की वृद्धि

Q1 FY24 में अदाणी पावर का राजस्व सालाना आधार पर 16.8% बढ़कर 18,109 करोड़ हो गया। इस दौरान कंपनी का EBITDA 41.5% उछलकर 10,618 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। जबकि PAT 83.3% की वृद्धि के साथ 8,759 करोड़ हो गया।

डाबर लिमिटेड के मुनाफे में 5% प्रतिशत की वृद्धि

डाबर लिमिटेड ने गुरुवार को बताया कि जून 2023 को समाप्त तिमाही में उसकी समेकित आय उम्मीदों के अनुरूप रही। समीक्षाधीन तिमाही में एफएमसीजी कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 5% बढ़कर 464 करोड़ रुपये हो गया, जबकि ऑपरेशंस से रेवेन्यू 11 पर्सेंट उछलकर 3,130 करोड़ रुपये हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed