फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates Business News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में फिर बिकवाली हावी; सेंसेक्स 238 अंक टूटा, निफ्टी 19100 के नीचे

Tue, 31 Oct 2023 07:55 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 31 Oct 2023 07:55 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: बाजार में सबसे ज्यादा बिकवाली फार्मा और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में दिखी। वहीं रियल्टी सेक्टर में खरीदारी दिखी। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 329 अंक ऊपर 64,112 पर बंद हुआ था। मंगलवार को इसमें दिन के ऊपरी स्तरों से 580 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates Business News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दो दिन की हरियाली के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स 237.72 (0.37%) अंकों की गिरावट के साथ 63,874.93 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 61.31 (0.32%) अंक फिसलकर 19,079.60 के लेवल पर बंद हुआ।

विज्ञापन

मंगलवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

  

विज्ञापन

बाजार में सबसे ज्यादा बिकवाली फार्मा और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में दिखी। वहीं रियल्टी सेक्टर में खरीदारी दिखी। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 329 अंक ऊपर 64,112 पर बंद हुआ था। मंगलवार को इसमें दिन के ऊपरी स्तरों से 580 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

मंगलवार के कारोबार के दौरान एफएमसीजी, रियल एस्टेट, मीडिया कमोडिटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयरों में तेजी दिखी। दूसरी ओर बैंकिंग, आईटी, ऑटो, फार्मा, मेटल्स, एनर्जी, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर कमजोर होकर बंद हुए। मंगलवार को मिड कैप इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुआ है जबकि स्मॉल कैप इंडेक्स में लाल निशान पर क्लोजिंग हुई। सेंसेक्स के 30 शेयरों 15 शेयर मजबूती के साथ तो 15 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर निफ्टी के 26 शेयर मजबूती के साथ जबकि 24 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

पेट्रोलियम क्रूड पर विंडफॉल टैक्स बढ़ा, एटीएफ पर घटा

एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार, भारत सरकार ने 1 नवंबर से पेट्रोलियम क्रूड पर विंडफॉल टैक्स 9,050 रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 9,800 रुपये प्रति टन कर दिया है। अधिसूचना में कहा गया है कि विमान ईंधन (ATF) पर अप्रत्याशित लाभ कर को एक रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया गया है। सरकार ने डीजल पर विंडफॉल टैक्स को भी 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2 रुपये प्रति लीटर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed