फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 443 अंक उछला, निफ्टी 24750 के पार

Thu, 05 Jun 2025 03:39 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 05 Jun 2025 03:39 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 443.79 अंक या 0.55 प्रतिशत चढ़कर 81,442.04 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 130.70 अंक या 0.53 प्रतिशत बढ़कर 24,750.90 अंक पर आ गया। आइए जानते हैं बाजार का हाल विस्तार से।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : एडोव

विस्तार

वैश्विक बाजारों में तेजी के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में भी खरीदारी दिखी। इस दौरान, प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे दिन हरे निशान पर बंद हुए। ब्लू-चिप  शेयरों जैसे आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी के कारण यह बढ़त देखने को मिली।

विज्ञापन


30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 443.79 अंक या 0.55  प्रतिशत चढ़कर  81,442.04 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 912.88 अंक या 1.12 प्रतिशत बढ़कर 81,911.13 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 130.70 अंक या 0.53 प्रतिशत बढ़कर 24,750.90  पर पहुंच गया।

विज्ञापन

क्या रहा सेंसेक्स की कंपनियों का हाल?

सेंसेक्स कंपनियों में इटरनल सबसे अधिक 4.50 प्रतिशत उछला। इसके बाद पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स, सन फार्मा, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर भी लाभ में रहे। वहीं, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस पिछड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों में डाले 1,076 करोड़ रुपये 

विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों पर भरोसा जताया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने 1,076.18 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

मौद्रिक नीति समिति की बैठक का पड़ा असर 

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक समिति बैठक शुरू हो गई है। इसके नीतिगत परिणाम 6 जून को आने वाले हैं। वैश्विक अनिश्चितता के बीच उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में 25 से 50 आधार अंक तक की कटौती कर सकता है। अगर ब्याज दरों में कटौती की जाती है तो इसका असर बाजार पर पड़ेगा। 

यूरोप बाजारों में दिखी मिली-जुली स्थिति 

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक क्षेत्र में बंद हुए, जबकि जापान का निक्केई 225 इंडेक्स कम होकर बंद हुआ। मध्य सत्र के सौदों में यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत बढ़कर 65.14 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 260.74 अंक या 0.32 प्रतिशत चढ़कर 80,998.25 पर बंद हुआ। निफ्टी 77.70 अंक या 0.32 प्रतिशत बढ़कर 24,620.20 पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed