Sensex Closing Bell: बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 341अंक चढ़ा, निफ्टी 22500 के पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के त्योहार के बाद कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में हरियाली लौट आई है। सोमवार को प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए। बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 341.04 अंक ऊपर बंद बंद हुआ। वहीं, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 111.55 अंक या 0.50 प्रतिशत की तेजी के 22,508.75 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 547.44 अंक उछलकर 74,376.35 अंक पर पहुंच गया था।
सेंसेक्स पर सूचीबद्ध कंपनियों में से बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, अदाणी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, जोमैटो और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में तेजी रही। वहीं, आईटीसी, नेस्ले, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।
इंडसइंड बैंक में 5.30 फीसदी तक उछाल
पिछले सप्ताह तगड़ी बिकवाली का सामना करने वाले इंडसइंड बैंक का शेयर आरबीआई के आश्वासन के बाद दिन में 5.30 फीसदी तक उछलने के बाद 0.72 फीसदी की बढ़त पर बंद हुआ। आरबीआई ने ग्राहकों को आश्वस्त किया है कि निजी बैंक के पास पर्याप्त पूंजी उपलब्ध है।
4,488.45 करोड़ रुपये की बिकवाली
- विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को घरेलू बाजार में शुद्ध रूप से 4,488.45 करोड़ की बिकवाली की। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 6,000.60 करोड़ के शेयर खरीदे।
- बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.77 फीसदी बढ़त में रहा, जबकि स्मॉलकैप में 0.02 फीसदी गिरावट रही।
- सेक्टोरल इंडेक्स में हेल्थकेयर 1.12 फीसदी, कमोडिटी 0.92 फीसदी, मेटल 0.91 फीसदी, वित्तीय सेवा 0.83 फीसदी, वाहन 0.80 फीसदी और बैंकेक्स 0.71 फीसदी बढ़त में रहे।
रुपये में 24 पैसे की मजबूती
घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी से सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे मजबूत होकर 86.81 पर बंद हुआ। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने रुपये की बढ़त को सीमित कर दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.90 पर खुला। दिन में यह 86.76 के उच्चस्तर पर पहुंच गया था। मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, हमें उम्मीद है कि अमेरिकी डॉलर में कमजोरी व सकारात्मक वैश्विक बाजारों के कारण स्थानीय मुद्रा थोड़ा सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगी।
एक अप्रैल से वाहन होंगे महंगे, मारुति और टाटा चार फीसदी तक बढ़ाएंगे दाम
नए वित्त वर्ष से कारें खरीदनी महंगी हो जाएंगी। देश की दो बड़ी वाहन कंपनियों मारुति और टाटा ने चार फीसदी तक दाम बढ़ाने का फैसला किया है। मारुति ने बढ़ती लागत की वजह से वह एक अप्रैल से सभी मॉडलों की कीमतों में इजाफा करेगी।
मारुति ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा, हर मॉडल पर अलग-अलग कीमतें बढ़ेंगी। कंपनी अल्टो के-10 से लेकर मल्टी पर्पज कारें बेचती है। फरवरी में कंपनी ने सभी मॉडलों की 32,500 रुपये तक कीमत बढ़ा दी थी।
उधर, टाटा मोटर्स ने भी शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा, वह सभी वाणिज्यिक वाहनों की कीमतें एक अप्रैल से दो फीसदी तक बढ़ाएगी। कंपनी ने कहा, इनपुट लागत बढ़ने से उस पर असर हो रहा है, जिसकी वजह से ग्राहकों पर कुछ भार डालना जरूरी है। इसलिए सभी मॉडलों पर अलग-अलग कीमतें बढ़ेंगी।