फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार फिर फिसला; सेंसेक्स 528 अंक टूटा, निफ्टी 23550 के नीचे पहुंचा

Thu, 09 Jan 2025 03:53 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 09 Jan 2025 03:53 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक वायदा कारोबार की एक्सपायरी के दिन गुरुवार को भी लाल निशान पर बंद हुआ। पहले से कमजोर सेंसेक्स और निफ्टी और नीचे फिसल गए। हालांकि, इस दौरान रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से संभलकर डॉलर के मुकाबले चार पैसे मजबूत हुआ। आइए जानें, शेयर बाजार और मुद्रा बाजार का हाल विस्तार से।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

शेयर बाजार के दिग्गज शेयरों एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और रिलायंस के शेयरों में भारी बिकवाली के कारण गुरुवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 1 फीसदी की गिरावट आई। विदेशी पूंजी निकासी के बीच कंपनियों की तिमाही परिणामों में आय वृद्धि की चिंताओं को लेकर निवेशक चिंतित दिखे।

विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि इसके अलावा, चीन में मुद्रास्फीति के बेहद कम आंकड़े, कमजोर मांग के संकेत और अमेरिकी बांडों में बिकवाली ने दबाव को और बढ़ा दिया। टीसीएस गुरुवार को दिसंबर तिमाही के परिणाम कैलेंडर की शुरुआत कर रही है।
विज्ञापन


लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 528.28 अंक या 0.68 प्रतिशत गिरकर 78,000 के स्तर से नीचे 77,620.21 पर आ गया। कारोबार के दौरान यह 605.57 अंक या 0.77 प्रतिशत गिरकर 77,542.92 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 162.45 अंक या 0.69 प्रतिशत गिरकर 23,526.50 पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

टाटा स्टील-जोमैटो के शेयर टूटे, नेस्ले-एचयूएल में बढ़त

सेंसेक्स की 30 शेयरों वाली कंपनियों में टाटा स्टील, जोमैटो, लार्सन एंड टूब्रो, टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयर रहे। नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स और भारती एयरटेल के शेयर लाभ में रहे।

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल



एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 3,362.18 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। बाजार के जानकारों के अनुसार, "भारतीय शेयर बाजार अपने एशियाई समकक्षों में गिरावट के बाद नरम पड़ गया। अमेरिकी बॉन्ड में बिकवाली से भी निवेशकों के बीच सतर्कता दिखी। अमेरिका में 10-वर्षीय ट्रेजरी यील्ड अप्रैल 2024 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई, जो फेड की ओर से कम दर कटौती का संकेत है।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर


जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "इसके अलावा, चीन से आए निराशाजनक मुद्रास्फीति के आंकड़ों ने दबाव बढ़ा दिया है, जो दर्शाता है कि हालिया प्रोत्साहन उपाय दुनिया के सबसे बड़े उपभोक्ता बाजारों में से एक को पुनर्जीवित करने में विफल रहे हैं।" एशियाई बाजारों में सियोल सकारात्मक दायरे में बंद हुआ, जबकि टोक्यो, शंघाई और हांगकांग में गिरावट रही। यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। बुधवार को अमेरिकी बाजार ज्यादातर हरे निशान में बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत गिरकर 76.05 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स 50.62 अंक या 0.06 प्रतिशत गिरकर 78,148.49 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 18.95 अंक या 0.08 प्रतिशत गिरकर 23,688.95 अंक पर बंद हुआ था।

रुपया डॉलर के मुकाबले 4 पैसे बढ़कर 85.87 पर बंद हुआ

अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच गुरुवार को रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर से थोड़ा उबरकर डॉलर के मुकाबले 4 पैसे की बढ़त के साथ 85.87 (अनंतिम) पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा विश्लेषकों के अनुसार, घरेलू शेयर बाजारों में लगातार बिकवाली और विदेशी पूंजी के बहिर्गमन से स्थानीय मुद्रा पर दबाव रहा, जबकि अमेरिका में व्यापक आर्थिक संभावनाओं में सुधार के कारण डॉलर मजबूत हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.94 के अपने ऐतिहासिक निम्नतम स्तर पर खुला और 85.84 के उच्चतम स्तर को छूने के बाद कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले 85.87 (अनंतिम) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 4 पैसे अधिक था। बुधवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 17 पैसे गिरकर 85.91 के अपने सर्वकालिक निम्नतम स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed