{"_id":"65d32a471f0cce09f80dad77","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: लगातार पांचवें दिन हरे निशान पर बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 281 अंक चढ़ा, निफ्टी 22100 के पार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sensex Closing Bell: लगातार पांचवें दिन हरे निशान पर बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 281 अंक चढ़ा, निफ्टी 22100 के पार
Mon, 19 Feb 2024 04:12 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 19 Feb 2024 04:12 PM IST
सार
Sensex Closing Bell: निफ्टी 50 और सेंसेक्स सोमवार (19 फरवरी) को लगातार पांचवें दिन बढ़त के बंद हुए। घरेलू शेयर बाजार में आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) और भारती एयरटेल के शेयरों में सबसे अधिक मजबूती दिखी।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घरेलू इक्विटी बेंचमार्क निफ्टी 50 और सेंसेक्स सोमवार (19 फरवरी) को लगातार पांचवें दिन बढ़त के बंद हुए। घरेलू शेयर बाजार में आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) और भारती एयरटेल के शेयरों में सबसे अधिक मजबूती दिखी। हालांकि, कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण बाजार में लाभ सीमित दायरे में रहा क्योंकि अमेरिका से आए आंकड़ों से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोर हुई है।
विज्ञापन
हफ्ते के पहले कारोबारी सेशन के दौरान निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
विज्ञापन
सोमवार को सेंसेक्स 282 अंक या 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72,708.16 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 ने सत्र के दौरान 22,186.65 के अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर को छुआ और अंत में 82 अंक या 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,122.25 पर बंद हुआ।
विज्ञापन