फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार की रिकॉर्ड छलांग जारी, सेंसेक्स 431 अंक चढ़ा, निफ्टी पहली बार 20850 के पार

Tue, 05 Dec 2023 04:26 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 05 Dec 2023 04:26 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार की रिकॉर्ड छलांग जारी, सेंसेक्स 431 अंक चढ़ा, निफ्टी पहली बार 20850 के पार

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट ऑल टाइम हाई - फोटो : amarujala.com

विस्तार

विज्ञापन

शेयर बाजार में रिकॉर्ड बढ़त बरकरार है। सोमवार की मजबूती के बाद मंगलवार को भी बाजार बड़ी छलांग लगाकर बंद हुए। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 431.02 (0.62%) अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 69,296.14 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 168.30 (0.81%) अंक मजबूत होकर 20,855.10 के नए रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ। मंगलवार को बाजार में बैंकिंग सेक्टर के शेयरों से मजबूती आई। इससे पहले रविवार और सोमवार को आए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 1383 अंक उछलकर 68,865 पर बंद हुआ था।

बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप 2.4 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण मंगलवार को सुबह के कारोबार में 2.4 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 345.88 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, यह सोमवार को 343.48 लाख करोड़ रुपये था। सेंसेक्स की कंपनियों में अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी पोर्ट्स के शेयर क्रमश: 4.40 प्रतिशत और 4.37 प्रतिशत की बढ़त में रहे। बीपीसीएल, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एसबीआई के शेयर भी लाभ में रहे। बंबई शेयर बाजार के 30 शेयरों में से 20 में तेजी रही। वहीं निफ्टी के 50 शेयरों में 37 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। छह कारोबारी सत्रों में निवेशकों की संपत्ति में 17.16 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन

बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांक में आधे-आधे प्रतिशत की तेजी

व्यापक बाजार की बात करें तो बीएसई का मिडकैप सूचकांक 0.54 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक 0.50 प्रतिशत चढ़ा। बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 29 नवंबर को पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर यानी 334.72 ट्रिलियन रुपये पर पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

In six trading sessions, investors' wealth has gone up by Rs 17.16 lakh crore, share market record updates

जानकार बोले- विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का जश्न मना रहा बाजार

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के अनुसार, भारतीय शेयर बाजारों ने तीन राज्यों में भाजपा की शानदार जीत का जश्न मनाया और 400 अंकों से अधिक की तेजी के साथ  नई ऊंचाई पर पहुंच गए। उन्होंने कहा, ''चुनाव परिणामों में भाजपा के पक्ष में नतीजे, मजबूत वृहद आर्थिक आंकड़े तथा वैश्विक ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों के बीच बाजार को गति मिल रही है।' निफ्टी 23 अक्तूबर के अपने स्तर 18,837 की तुलना में 1,865 अंक यानी 10 प्रतिशत मजबूत हुआ है।   

खेमका ने कहा, "हमें उम्मीद है कि बाजार धारणा और मजबूत होगी क्योंकि चुनाव पूर्व से चल रही तेजी अब काफी मजबूत स्थिति में है। अनुमान है कि प्रमुख क्षेत्रों में दीर्घकालिक पूंजीगत व्यय के प्रति सरकार के फोकस को देखते हुए, हमें उम्मीद है कि बीएफएसआई, इंडस्ट्रियल्स, रियल एस्टेट, ऑटो और कंज्यूमर गुड्स से जुड़े शेयर अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed