फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nity50 Share Market Updates Business News and Updates

Sensex Closing Bell: मजबूत खरीदारी से हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 283 अंक चढा, निफ्टी 19200 के पार

Fri, 03 Nov 2023 06:59 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 03 Nov 2023 06:59 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 282.88 (0.44%) अंकों की बढ़त के साथ 64,363.78 जबकि निफ्टी 97.35 (0.51%) अंक उछलकर 19,230.60 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार की मजबूती में बैंकिंग, ऑटो, रियल्टी और कंज्युमर ड्यूरेबल सेक्टर के शेयरों का योगदान रहा।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nity50 Share Market Updates Business News and Updates
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : iStock

विस्तार

मजबूत खरीदारी के बाद घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 282.88 (0.44%) अंकों की बढ़त के साथ 64,363.78 जबकि निफ्टी 97.35 (0.51%) अंक उछलकर 19,230.60 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार की मजबूती में बैंकिंग, ऑटो, रियल्टी और कंज्युमर ड्यूरेबल सेक्टर के शेयरों का योगदान रहा। इससे पहले गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 489 अंक चढ़कर 64,080 पर बंद हुआ था। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन रुपया डॉलर के मुकाबले छह पैसे की गिरावट के साथ 83.28 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ।

विज्ञापन

इंडिगो को दूसरी तिमाही में 188.93 करोड़ रुपये का हुआ मुनाफा

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं। स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि उसे 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में सालाना आधार पर 188.93 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है। बीते वित्तीय वर्ष में इसी अवधि में कंपनी को 1,583.3 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था।

विज्ञापन


विमानन कंपनी को वित्तीय वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 3,090.6 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 19.57 प्रतिशत बढ़कर 14,944 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 12,498 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तिमाही में यूको बैंक का नेट प्रॉफिट 20.39% घटा

सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 20.39 प्रतिशत घटकर 402 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 505  करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान बैंक का परिचालन लाभ भी सालाना आधार पर 17.47 प्रतिशत घटकर 982 करोड़ रुपये रह गया। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि दूसरी तिमाही के दौरान उसकी शुद्ध ब्याज आय 8.30 प्रतिशत बढ़कर 1,917 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में  1,770 करोड़ रुपये रही थी।

ओडिशा सरकार ने सेमीकंडक्टर विनिर्माण का इकोसिस्टम विकसित करने के लिए किया एमओयू

ओडिशा सरकार ने सेमीकंडक्टर विनिर्माण का इकोसिस्टम विकसित करने के लिए तीन सहमति पत्रों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। सरकार ने इंडिया इलेक्ट्रॉनिक एंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (आईईएसए), वैश्विक सेमीकंडक्टर दिग्गज सिनोप्सिस और इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (ईएससी) के साथ तीन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed