फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty50 Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 92 अंक उछला, निफ्टी 19800 के पार

Wed, 22 Nov 2023 10:58 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 22 Nov 2023 10:58 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: टाटा टेक का आईपीओ बोली के लिए खुलने के कुछ ही मिनटों में पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट डेवलपमेंट से जुड़ी डिजिटल सेवाएं प्रदान करने वाली टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ बुधवार को बोली खुलने के कुछ ही मिनटों में पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया और आखिरकार इसे 6.54 गुना सब्सक्राइब किया गया।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty50 Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेयर बाजार में बुधवार को उतार-चढ़ाव के हरे निशान पर क्लोजिंग हुई। बाजार में सपाट शुरुआत के बाद बिकवाली दिखी हालांकि उसके बाद खरीदारी लौटने से बाजार बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहा। बुधवार को सेंसेक्स 92.47 (0.14%) अंकों की बढ़त के साथ 66,023.24 के स्तर पर जबकि निफ्टी 28.45 (0.14%) अंक चढ़कर 19,811.85 के लेवल पर बंद हुआ।

विज्ञापन

गौतम सिंघानिया के पत्नी से अलग होने की खबरों के बीच रेमंड का मार्केट कैप 1500 करोड़ रुपये घटा

रेमंड के चेयरमैन गौतम हरि सिंघानिया से अलग रह रहीं उनकी पत्नी नवाज गौतम सिंघानिया की ओर से उनकी संपत्ति का 75 प्रतिशत हिस्सा मांगे जाने की खबरों के बीच कंपनी के शेयर में बुधवार को लगातार सातवें कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। इस विवाद के शुरू होने के बाद से कंपनी के शेयरों में बीते सात कारोबारी सेशन में 12 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे कंपनी का मार्केट कैप करीब 1500 करोड़ रुपये कम हो गया है। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में गौतम सिंघानिया ने अपनी पत्नी नवाज मोदी से अलग होने का एलान किया था। कंपनी के शेयर बुधवार को 66.45 (3.81%) की गिरावट के साथ 1,676 रुपये के भाव पर बंद हुए।

विज्ञापन

टाटा टेक का आईपीओ 6.54 गुना सब्सक्राइब किया गया

टाटा टेक का आईपीओ बोली के लिए खुलने के कुछ ही मिनटों में पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट डेवलपमेंट से जुड़ी डिजिटल सेवाएं प्रदान करने वाली टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ बुधवार को बोली खुलने के कुछ ही मिनटों में पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया और आखिरकार इसे 6.54 गुना सब्सक्राइब किया गया। करीब दो दशक में आईपीओ लाने वाली यह टाटा समूह की पहली कंपनी है। इससे पहले टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का आईपीओ 2004 में आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने एंकर निवेशकों से जुटाए हैं 791 करोड़ रुपये

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार 3,042.5 करोड़ रुपये के आईपीओ में 29,43,78,780 शेयरों के लिए बोली लगाई गई। जबकि कंपनी की ओर से 4,50,29,207 शेयरों के लिए बोली आमंत्रित की गई थी। टाटा टेक्नोलॉजीज ने मंगलवार को एंकर (बड़े) निवेशकों से 791 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी ने आईपीओ के लिए 475-500 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। आईपीओ 24 नवंबर को बंद होगा। आईपीओ के तहत टाटा मोटर्स 11.4 प्रतिशत, निजी इक्विटी फर्म अल्फा टीसी होल्डिंग्स 2.4 प्रतिशत और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड-1 1.2 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेंगी। करीब दो दशक में पहली बार टाटा समूह की कोई कंपनी आईपीओ ला रही है। अंतिम बार 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का आईपीओ आया था।

सोने में 50 रुपए की तेजी, चांदी सपाट 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 50 रुपये की तेजी के साथ 62,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।  पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी 76,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। वैश्विक बाजारों में सोना और चांदी की कीमत तेजी के साथ क्रमश: 1,999 डॉलर प्रति औंस और 23.70 डॉलर प्रति औंस हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी ट्रेजरी प्रतिफल में गिरावट समेत विभिन्न कारकों के कारण सोने में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। इस बीच वायदा कारोबार में एमसीएक्स पर सोने के दिसंबर अनुबंध में 19 रुपये की तेजी के साथ 61,244 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार होता दिखा। हालांकि, चांदी के दिसंबर अनुबंध की कीमत 81 रुपये की गिरावट के साथ 73,223 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

टाइगर ग्लोबल के स्कॉट श्लेफर इक्विटी प्रमुख का पद छोड़ेंगे

टाइगर ग्लोबल के स्कॉट श्लेफर निजी इक्विटी के प्रमुख के रूप में पद छोड़ रहे हैं। अब वे सिर्फ एक एक वरिष्ठ सलाहकार के रूप में निवेश फंड से जुड़े रहेंगे। उनके पद छोड़ने की खबर हेज फंड की भारत में निवेश की धीमी गति के बीच आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed