Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी, सेंसेक्स 106 अंक टूटा, निफ्टी 19650 से फिसला
Sensex Closing Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में मिडकैप इंडेक्स में आधे फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.20 फीसदी की मजबूती दिखी। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी आईटी और बैंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुए। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 106.62 (0.16%) अंक टूटकर 66,160.20 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 13.85 (0.07%) अंक फिसलकर 19,646.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान एनटीपीसी के शेयर चार प्रतिशत की बढ़त जबकि टाटा पावर के शेयर छह प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में मिडकैप इंडेक्स में आधे फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.20 फीसदी की मजबूती दिखी। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी आईटी और बैंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।
पहली तिमाही में इंडियन ऑयल का मुनाफा 37 प्रतिशत बढ़ा, शेयरों में नरमी
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल के शेयरों में 3.50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी के शेयर 3.23 रुपये की गिरावट के साथ 95.15 रुपये के भाव पर कारोबार करते दिखे। बता दें कि कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि जून 2023 को समाप्त तिमाही में उसका एकल शुद्ध लाभ 13,750.4 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले तीन महीनों की तुलना में इसमें 36.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसकी आय घटकर 2,21,145.4 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,26,492.1 करोड़ रुपये थी। तिमाही आधार पर पेट्रोलियम उत्पादों से आय 2.7 प्रतिशत घटकर 2,11,044 करोड़ रुपये और पेट्रोरसायन से आय 7.1 प्रतिशत बढ़कर 6,728.3 करोड़ रुपये रही।