Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में सब 'मंगल', सेंसेक्स पहली बार 78000 पार, निफ्टी 23700 पार कर नए शिखर पर
Sensex Closing Bell: प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन अपने नए सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए। बाजार में यह बढ़त एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में मजबूती से आई। इस दौरान सेंसेक्स पहली बार 78000 पार के पार कर गया। दूसरी ओर, निफ्टी भी 23700 पार कर नए शिखर पर पहुंच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निजी क्षेत्र के बैंकों के शानदार प्रदर्शन से घरेलू शेयर बाजार ने दो दिनों की सुस्ती के बाद मंगलवार को बड़ी छलांग लगाई। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन अपने नए सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए। बाजार में यह बढ़त एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में मजबूती से आई।
मंगलवार के कारोबारी सत्र के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे
30 शेयरों का बीएसई सेंसेक्स मंगलवार के कारोबारी सत्र के दौरान 824 अंकों यानी 0.87% की बढ़त हासिल करते हुए 78,164.71 के नए हाई पर पहुंचा। दूसरी ओर, निफ्टी 216 अंकों या 0.91% की बढ़त के साथ 23,754.15 अंकों के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। कारोबारी सेशन के आखिर में सेंसेक्स 712 अंकों की बढ़त के साथ 78,053.52 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 83.46 अंक मजबूत होकर 23,721.30 के स्तर पर बंद हुआ। बैंकिंग शेयरों में खरीदारी के कारण निफ्टी बैंक भी 965 अंक या 2% की बढ़त के साथ नए लाइफटाइम हाई 52,669.30 पर पहुंच गया।
कमजोर वैश्विक संकेतों के बावजूद भारतीय बाजार में खरीदारी
कमजोर वैश्विक संकेतों को धता बताते हुए, भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क- सेंसेक्स और निफ्टी 50 मंगलवार (25 जून) को ताजा रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हालांकि इस दौरान मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयर लड़खड़ाते दिखे। इससे पहले अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में गिरावट दिखी। अमेरिकी इंडेक्स एसएंडपी 500 और नैस्डेक एनवीडिया के शेयरों में 7 प्रतिशत फिसल जाने से कमजोर पड़ गए। बढ़त के बावजूद मंगलवार को बाजार का झुकाव खरीदारी करने वालों और बिकवाली करने वालों दोंनों ओर बना रहा। निफ्टी के 50 में से 25 शेयर हरे निशान पर बंद हुए जबकि 24 शेयर लाल निशान पर बंद हुआ। एक शेयर में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। 16 सेक्टोरल इंडेक्स में छह हरे निशान पर बंद हुए। इनमें निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी आईटी, निफ्टी पीएसयू बैंक के शेयर बढ़त में दिखे। वहीं, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी मेटल में कमजोरी के साथ कारोबार होता दिखा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.45% की गिरावट के साथ 55,324.45 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी स्मॉल कैप 100 0.21% की बढ़त के साथ 18,255 पर कारोबार करता दिखा।