फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share market cloisng Sensex Nifty Nifty50 business news and updates

Sensex Closing Bell: बिकवाली से बाजार हुआ बेहाल; सेंसेक्स 900 अंक टूटा, निफ्टी 18900 के नीचे पहुंचा

Thu, 26 Oct 2023 06:28 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 26 Oct 2023 06:28 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: गुरुवार को सेंसेक्स 900.91 (1.40%) अंकों की गिरावट के साथ 63,148.15 के स्तर पर जबकि निफ्टी 264.91 (1.39%) कमजोर होकर 18,857.25 के स्तर पर बंद हुआ। इस दौरान एमएंडएम और पेटीएम के शेयरों में चार-चार प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share market cloisng Sensex Nifty Nifty50 business news and updates
शेयर बाजार में गिरावट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को बिकवाली के दबाव में बेहाल दिखा। कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण लगातार छठे दिन बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 900.91 (1.40%) अंकों की गिरावट के साथ 63,148.15 के स्तर पर जबकि निफ्टी 264.91 (1.39%) कमजोर होकर 18,857.25 के स्तर पर बंद हुआ। इस दौरान एमएंडएम और पेटीएम के शेयरों में चार-चार प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

बैंकिंग, फइनेंशियल और ऑटो सेक्टर के शेयरों में दिखी बिकवाली

गुरुवार को बाजार में सबसे ज्यादा बिकवाली बैंकिंग, फाइनेंशियल, ऑटो और मेटल सेक्टर के शेयरों में दिखी। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स  522 अंक नीचे 64,049 पर बंद हुआ था। घरेलू शेयर बाजार में कई कारणों से बिकवाली हावी रही। हमास और इस्राइल के बीच जारी संघर्ष से भी बाजार में नकारात्मक दृष्टिकोण बना। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड तेजी साथ यह पांच प्रतिशत के पास पहुंच गई। वहीं डॉलर इंडेक्स मजबूत मजबूत होकर 106.5 के पार पहुंच गया। इसके असर से भारतीय बाजार से एफआईआई ने जमकर बिकवाली की। कई बड़े शेयरों पर इसका दवाब देखा गया।

विज्ञापन

गुरुवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी के टाॅप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

आरबीआई ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के लिए थोक एफडी की सीमा बढ़ाई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अधिक धन जुटाने के लिए क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) के लिए 'थोक जमा' के मानदंड को मौजूदा 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये करने का फैसला किया है। आरबीआई की 26 अक्टूबर, 2023 की अधिसूचना के अनुसार, "क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के लिए थोक जमा सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।" भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 26 अक्टूबर, 2023 को बैंकों के लिए नॉन-कॉलेबल टर्म डिपॉजिट की पेशकश के लिए न्यूनतम राशि को मौजूदा 15 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दिया है। इसलिए, सभी ग्राहकों को 1 करोड़ रुपये से कम की सावधि जमा (एफडी) से समय से पहले पैसा निकालने का विकल्प मिलेगा। नॉन-कॉलेबल फिक्स्ड डिपॉजिट फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ऐसी श्रेणी है जो कार्यकाल पूरा होने से पहले समय से पहले निकासी का विकल्प प्रदान नहीं करता है। एक बार जब आप इन जमाओं में निवेश करते हैं, तो आपका पैसा पूरे कार्यकाल के लिए लॉक हो जाता है। आप अपनी एफडी परिपक्व होने के बाद ही पैसे का उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed