फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex and Nifty closes on Green with high rise share market news in Hindi

Share Market: 383 अंकों की उछाल के साथ 61350 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में 143 अंकों की तेजी

Tue, 26 Oct 2021 05:30 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 26 Oct 2021 05:30 PM IST
सार

मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स में 383.21 अंकों की तेजी आई वहीं, निफ्टी में 143 अंकों का उछाल दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Sensex and Nifty closes on Green with high rise share market news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स में 383.21 अंकों की तेजी आई और यह 61.350.26 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में 143 अंकों का उछाल आया और यह 18,268.40 पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


लाभ कमाने वाली शीर्ष कंपनियों में टाटा स्टील शामिल रही। इसकी कीमतों में करीब चार फीसदी का इजाफा हुआ। इसके बाद टाइटन, बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया और टेक महिंद्रा भी इस सूची में शामिल रहे। वहीं, इंड्सइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड, एचयूएल, डॉ. रेड्डीज लैब और टीसीएस नुकसान में रहे। 
विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा कि उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच शेयर बाजार लाभ के साथ बंद हुआ। इसकी वजह सकारात्मक वैश्विक रुख है। अमेरिकी बाजारों में कंपनियों के तिमाही नतीजे बेहतर रहने से यहां पर स्थिति मजबूत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाजार में आगे और तेजी आने के संकेत हैं, लेकिन यह काफी हद तक कंपनियों के तिमाही नतीजों पर निर्भर करेगा। अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, लाभ में रहा। चीन के शंघाई कंपोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट  दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed