{"_id":"5e71d3b38ebc3ea7d16f6cf9","slug":"seeing-the-danger-of-coronavirus-goair-sent-its-employees-on-leave-canceled-international-flights","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस का कहर: GoAir ने रद्द की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, बिना वेतन कर्मचारियों को भेजा छुट्टी पर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
कोरोनावायरस का कहर: GoAir ने रद्द की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, बिना वेतन कर्मचारियों को भेजा छुट्टी पर
Wed, 18 Mar 2020 01:24 PM IST
श्रीधर मिश्रा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
गोएयर का विमान
- फोटो : ANI
कोरोनावायरस का असर अब एयरलाइन्स पर भी देखने को मिल रहा है। GoAir अपने कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज रही है। कंपनी रोटेशन के आधार पर अपने कर्मचारियों को छु्ट्टी दे रही है। हालांकि, इस दौरान ली गई छुट्टियों का कोई भी वेतन नहीं मिलेगा। पीटीआई के हवाले से जारी ट्वीट में GoAir के बयान को बताया गया है, जहां कंपनी ने रोटेशन के आधार पर कर्मचारियों को छुट्टी देने की बात कही है। कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए कंपनी ने अपने ऑपरेशन्स को भी सीमित किया है।
विज्ञापन
पीटीआई ने अपने ट्विटर पर कंपनी के बयान को ट्वीट किया है, जहां GoAir की तरफ से बताया गया है कि कोरोनोवायरस महामारी के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए कंपनी ने मंगलवार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
एयरलाइन की तरफ से एक बयान में कहा गया है कि मौजूदा समय में हवाई यात्रा में इतनी तेज गिरावट आएगी, ऐसा कभी सोचा भी नहीं गया था। यह घटना 'अभूतपूर्व' है। ऐसे में अब GoAir ने अपनी सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को 17 मार्च से 15 अप्रैल तक के लिए रोक दिया है।
विज्ञापन
वहीं, इंडिगो ने पायलटों को एक्सट्रा टाइम काम करने से मना कर दिया है। ऐसे में अब एयरलाइन छुट्टी के बदले पैसे देने के प्रोत्साहन को वापस ले रही है।
कोरोनावायरस से अब तक ने दुनियाभर में 7000 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1.90 लाख से भी ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हैं। भारत में भी अब तक कोरोनावायरस से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से इस वायरस को रोकने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। स्कूल-कॉलेजों से लेकर शॉपिंग कॉम्पलेक्स, जिम, स्पा तक को कई जगहों पर बंद कर दिया गया है। वहीं, कंपनियां अपने कर्मचारियों को घर से काम (Work From Home) करने के लिए कह रही हैं।