फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Second round of India-New Zealand FTA negotiation concludes in Delhi

India-New Zealand FTA: न्यूजीलैंड से व्यापार वार्ता का दूसरा दौर संपन्न, भारत ने कहा- मजबूत होगी साझेदारी

Fri, 25 Jul 2025 11:21 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 25 Jul 2025 11:21 PM IST
सार

India-New Zealand FTA: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर दूसरे दौर की वार्ता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस वार्ता में व्यापार, निवेश, सीमा शुल्क और तकनीकी सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर प्रगति हुई। तीसरे दौर की बैठक सितंबर 2025 में न्यूजीलैंड में होगी। 

विज्ञापन
Second round of India-New Zealand FTA negotiation concludes in Delhi
पीयूष गोयल, टॉड मैक्ले - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर दूसरे दौर की वार्ता शुक्रवार को नई दिल्ली में सफलतापूर्वक पूरी हो गई। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार, इस वार्ता से दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक साझेदारी को और मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके न्यूजीलैंड के समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन की मार्च 2025 में मुलाकात हुई थी। इस दौरान तय दिशानिर्देशों के अनुरूप एफटीए पर यह प्रगति हुई है। यह एफटीए वार्ता औपचारिक रूप से 16 मार्च को वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले की बैठक में शुरू हुई थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कौन हैं प्रिया सचदेव? संजय कपूर के बाद 30000 करोड़ के साम्राज्य के उत्तराधिकारी पर विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ता को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए दोनों पक्ष
इससे पहले, पहली बैठक मई में नई दिल्ली में हुई थी। वहीं, दूसरी बैठक 14 जुलाई से 25 जुलाई तक चली, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें वस्तु एवं सेवा व्यापार, निवेश, मूल देश नियम, सीमा शुल्क प्रक्रिया, तकनीकी बाधाएं, स्वास्थ्य और सुरक्षा मानक और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दे शामिल हैं। दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि बातचीत को संतुलित और आधुनिक दिशा में आगे बढ़ाना है।

सितंबर में होगी तीसरे दौर की वार्ता
अब तीसरे दौर की वार्ता सितंबर 2025 में न्यूजीलैंड में होगी। इससे पहले दोनों देश ऑनलाइन बैठक के जरिए बातचीत की गति बनाए रखेंगे। मंत्रालय के अनुसार, भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय वस्तु व्यापार 2024-25 में 1.3 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले साल के मुकाबले 48.6 फीसदी की वृद्धि है। यह एफटीए दोनों देशों के व्यापार, निवेश, आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती और कारोबार के लिए स्थिर माहौल बनाने में मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed