फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sebi's new business platform will start Reliance rights issue

सेबी के नए कारोबारी प्लेटफॉर्म से होगी रिलायंस राइट्स इश्यू की शुरुआत

Tue, 19 May 2020 05:01 PM IST
प्रदीप पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Tue, 19 May 2020 05:01 PM IST
सार

  • रिलायंस के राइट्स इश्यू के साथ 20 मई को खुलेगा आरई का कारोबार
  • योग्य शेयरधारक अपने आरई को बेच सकेंगे
  • यह कारोबार 29 मई को बंद कर दिया जाएगा

विज्ञापन
Sebi's new business platform will start Reliance rights issue
reliance industries limited

विस्तार

शेयर बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एंव विनिमय बोर्ड (सेबी) ने इस वर्ष के प्रारंभ में एक नया कारोबारी प्लेटफॉर्म शुरु किया था जिस पर राइट्स इश्यू के योग्य शेयरधारक अपने शेयर बेच सकेंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज का राइट्स इश्यू बुधवार 20 मई को खुल रहा है और सेबी के इस प्लेटफॉर्म की असली परीक्षा रिलायंस के राइट्स इश्यू के साथ होगी।

विज्ञापन


सेबी का यह प्लेटफॉर्म कई मायनों में खास है। अब तक होता यह था कि जो शेयरधारक राइट्स इश्यू के लिए आवेदन नहीं करना चाहते थे, उनको अपने राइट एंटाइटलमेंट (आरई) से वंचित होना पड़ता था या फिर इसे मुफ्त में किसी और को ट्रांसफर करना पड़ता था पर अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन


रिलायंस के राइट्स इश्यू के साथ ही 20 मई को आरई का कारोबार भी खुल जाएगा और योग्य शेयरधारक अपने आरई को बेच सकेंगे। यह कारोबार 29 मई को बंद कर दिया जाएगा, जबकि रिलायंस के राइट्स इश्यू में आवेदन की अंतिम तिथि तीन जून रहेगी। आरई कारोबार को कुछ दिन पहले बंद करने के पीछे की वजह निपटान में लगने वाला वक्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेयर बाजार में भी इस नई चहल कदमी को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। आरई की कारोबारी बारीकियों और सिस्टम को तैयार कर लिया गया है। कारोबार के लिए नई अंतरराष्ट्रीय प्रतिभूति पहचान संख्या  (आईएसआईएन )का इस्तेमाल किया जाएगा जो सुरक्षा को और अधिक पुख्ता करेगा। 

नए प्लेटफॉर्म के साथ-साथ रिलायंस के राइट्स इश्यू में कई और भी नई चीजें हैं जो पहली बार होने जा रही हैं। तीस साल बाद रिलायंस राइट्स इश्यू लेकर आया है और वह भी किश्तों में। आखिरी किस्त के पैसे शेयरधारकों को नंवबर 2021 में चुकाने पड़ेंगे। इससे यह इश्यू और भी आकर्षक बन गया है।

किस्तों में होने की वजह से अब शेयर बाजार में दो तरह के रिलायंस शेयर दिखाई देंगे,एक पूर्णत: चुकता और दूसरे आंशिक भुगतान वाले शेयर। अगले साल नंवबर तक यह स्थिती बनी रहेगी जबतक आंशिक भुगतान शेयरों का पूरा भुगतान नहीं हो जाता।


कारोबारियों के अनुसार इससे शेयरधारकों को भी कारोबार के नए अनुभव प्राप्त होंगे। नए प्लेटफॉर्म पर वे आरई को तो बेच ही सकेंगे साथ ही आंशिक भुगतान कर रिलायंस के शेयरधारक बनने का मौका भी उन्हें मिलेगा अर्थात कम पूंजी लगाकर भी लाभ कमा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed