फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SEBI Plans to Include REITs in Market Index to Boost Liquidity and Investment Ease

SEBI: रीट को बाजार सूचकांक में शामिल करने की तैयारी, आसान होगा निवेश; तरलता बढ़ने की उम्मीद

Sat, 22 Nov 2025 05:43 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 22 Nov 2025 05:43 AM IST
सार

सेबी रीट को बाजार सूचकांक में शामिल करने की तैयारी कर रहा है, जिससे इन निवेश साधनों में तरलता और निवेश बढ़ेगा। सेबी प्रमुख तुहिन कांत पांडे ने कहा कि उद्योग और अन्य हितधारकों से जल्द बातचीत की जाएगी। 

विज्ञापन
SEBI Plans to Include REITs in Market Index to Boost Liquidity and Investment Ease
शेयर बाजार नियामक सेबी - फोटो : PTI

विस्तार

बाजार नियामक सेबी रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (रीट) को बाजार सूचकांक में शामिल करने की तैयारी में है। इस कदम से इन निवेश साधनों के लिए नकदी काफी बढ़ने की उम्मीद है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने शुक्रवार को कहा, रीट को बाजार सूचकांक में शामिल करने के लिए उद्योग समेत अन्य संबंधित पक्षों के बातचीत की जाएगी। एक बार शामिल होने के बाद रीट से जुड़े निवेश साधनों की नकदी में सुधार होगा।

विज्ञापन


सेबी प्रमुख ने इस बात पर भी जोर दिया कि नियामक रीट और इनविट (इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्टस) के लिए कारोबार सुगम बनाने के उपाय कर रहा है। इन प्रयासों के तहत, सेबी उन लिक्विड म्यूचुअल फंड योजनाओं के दायरे को बढ़ाने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है, जिनमें निवेशकों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए रीट और इनविट निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन


रीट और इनविट पर आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन में पांडे ने कहा, नियामक इस बात पर भी विचार कर रहा है कि क्या पर्याप्त सुरक्षा उपायों की मौजूदगी के साथ निजी इनविट को नई परियोजनाओं में निवेश करने की अनुमति दी जा सकती है। सेबी इन उपकरणों में संस्थागत निवेशकों की भागीदारी तेजी से बढ़ाने के लिए उनके साथ सक्रियता से जुड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजी से बढ़ानी होगी भागीदारी
सेबी प्रमुख ने कहा, इन निवेश साधनों का मार्केट अभी नया है। इसके बावजूद नियामक भागीदारी बढ़ाने के प्रयासों के तहत सार्वजनिक संपत्ति मुद्रीकरण में तेजी लाने के लिए वित्त मंत्रालय और कई राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम कर रहा है। इसके अलावा, बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा), पेंशन फंड रेगुलेटरी डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के साथ भी काम कर रहा है, ताकि उनके दायरे में आने वाली संस्थाओं से ज्यादा भागीदारी हो सके।  

वैश्विक रीट मार्केट ज्यादा परिपक्व
पांडे ने कहा, सेबी इस संबंध में सभी जरूरी फ्रेमवर्क देना जारी रखेगा। लेकिन, इंडस्ट्री स्पॉन्सर, मैनेजर, एडवाइजर और इंटरमीडियरी को इस एसेट क्लास की वृद्धि पर भरोसा करना चाहिए। नकदी बनाने में मदद करनी चाहिए।

  • भारत के संबंध में उन्होंने कहा, वैश्विक रीट मार्केट ज्यादा परिपक्व है। वहीं, भारत में पर्याप्त जागरुकता के अभाव में खुदरा भागीदारी कम है।
  • सर्वे दिखाते हैं, इन साधनों के बारे में जागरुकता सिर्फ 10 फीसदी के आसपास है और भागीदारी एक फीसदी से भी कम। अब यह बदलना चाहिए।

क्या हैं रीट कंपनियां
रीट ऐसी कंपनियां हैं, जिनके पास रियल एस्टेट का स्वामित्व है और वे उनका संचालन करती हैं। ये निवेशकों को महंगी रियल एस्टेट संपत्ति खरीदने और लाभांश कमाने का मौका देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed