फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sebi penalises 10 firms for diverting IPO proceeds in Birla Pacific case

IPO: आईपीओ से आय की हेराफेरी में 10 कंपनियों पर 3.42 करोड़ का जुर्माना, सेबी ने की कार्रवाई

Tue, 04 Oct 2022 05:38 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 04 Oct 2022 05:38 AM IST
सार

सेबी ने बिड़ला पैसिफिक मेडस्पा लि. (बीपीएमएल) पर 1.07 करोड़, अभिजीत देसाई पर 32 लाख, पीवीआर मूर्ति पर 26 लाख, यशोवर्धन बिड़ला, वेंकटेश्वरलु नीलाभोटला, मोहनदास अदिगे, अनोज मेनन, राजेश शाह, उपकार सिंह कोहली और तुषार डे प्रत्येक पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। 

विज्ञापन
Sebi penalises 10 firms for diverting IPO proceeds in Birla Pacific case
सेबी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Social Media

विस्तार

लिस्टिंग अनुबंधों का उल्लंघन करने पर बाजार नियामक सेबी ने बिड़ला पैसिफिक मेडस्पा और यशोवर्धन बिड़ला समेत 10 कंपनियों पर 3.42 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इन पर आईपीओ से हुई आय की चोरी और दूसरी कंपनियों में डायवर्ट करने के कारण जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन


नियामक ने बिड़ला पैसिफिक मेडस्पा लि. (बीपीएमएल) पर 1.07 करोड़, अभिजीत देसाई पर 32 लाख, पीवीआर मूर्ति पर 26 लाख, यशोवर्धन बिड़ला, वेंकटेश्वरलु नीलाभोटला, मोहनदास अदिगे, अनोज मेनन, राजेश शाह, उपकार सिंह कोहली और तुषार डे प्रत्येक पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। 
विज्ञापन


सेबी ने यह आदेश 7-15 जुलाई, 2011 के दौरान बीपीएमएल के आईपीओ की जांच के बाद जारी किए। बीपीएमएल का शेयर 7 जुलाई, 2011 को बीएसई पर सूचीबद्ध हुआ था, जबकि जनता के लिए इसका सब्सक्रिप्शन 20-23 जून, 2011 से खुला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बनाने थे क्लीनिक
प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, समूह को आईपीओ से प्राप्त धन का उपयोग पूरे भारत में 55 स्वास्थ्य देखभाल क्लीनिकों की स्थापना के लिए किया जाना था, लेकिन समूह ने ऐसा नहीं किया और 34.91 करोड़ रुपये चोरी से निकाल लिए। इसके अलावा आईपीओ की 31.54 करोड़ की राशि समूह की विभिन्न कंपनियों को इंटर कॉरपोरेट डिपॉजिट (आईसीडी) के रूप में दे दी गई। इन कंपनियों ने बीपीएमएल के 18.54 करोड़ रुपये वापस नहीं किए। इन कंपनियों ने बीपीएमएल को 6.39 करोड़ का ब्याज भी अदा नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed