फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SEBI may reduce the cost of investing in mutual funds Decision possible in board meeting to be held on June 28

Mutual Funds: म्यूचुअल फंड में निवेश पर सेबी घटा सकता है लागत, 28 जून को होने वाली बोर्ड बैठक में फैसला संभव

Tue, 27 Jun 2023 05:54 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 27 Jun 2023 05:54 AM IST
सार

पूंजी बाजार नियामक सेबी कुल खर्च अनुपात (टीईआर) में बदलाव कर सकता है। इससे योजनाओं में निवेश की लागत घट जाएगी।  फंड कंपनियां निवेशकों से सालाना आधार पर इसे वसूलती हैं।

विज्ञापन
SEBI may reduce the cost of investing in mutual funds Decision possible in board meeting to be held on June 28
म्यूचुअल फंड - फोटो : Istock

विस्तार

म्यूचुअल फंड में निवेश करना सस्ता हो सकता है। साथ ही फंड मैनेजरों के लिए कायदे कानून भी सख्त हो सकते हैं। सेबी 28 जून को होने वाली बोर्ड बैठक में यह फैसला कर सकता है।
विज्ञापन


पूंजी बाजार नियामक सेबी कुल खर्च अनुपात (टीईआर) में बदलाव कर सकता है। इससे योजनाओं में निवेश की लागत घट जाएगी।  फंड कंपनियां निवेशकों से सालाना आधार पर इसे वसूलती हैं।  सेबी ने 18 मई को परिचर्चा पत्र में कहा था कि म्यूचुअल फंडों को टीईआर को एक समान बनाना चाहिए, न कि स्कीम के स्तर पर। इसका मतलब यह है कि फंड हाउस की सभी इक्विटी या डेट स्कीम को प्रबंधित परिसंपत्तियों के आधार पर टीईआर चार्ज करना होगा। प्रस्तावित सुधारों को लागू किया गया तो इससे म्यूचुअल फंड के निवेशकों की निवेश पर लागत 0.5 से 20 फीसदी तक घट जाएगी।
विज्ञापन


उच्च पेंशन के लिए अब 11 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने उच्च पेंशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिन बढ़ा दी है। अब अंशधारक कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) के तहत उच्च पेंशन के लिए 11 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। यह तीसरी बार है, जब समय सीमा बढ़ाई गई है। इससे पहले अंतिम तिथि 26 जून थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीआई ने लगाया 1.30 करोड़ जुर्माना
मुंबई। आरबीआई ने विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, ट्रंासयूनियन सिबिल, इक्विफैक्स क्रेडिट इन्फॉर्मेशन सर्विसेज और अन्य पर करीब 1.30 करोड़ जुर्माना लगाया है। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक पर सर्वाधिक 30 लाख जुर्माना लगा है। 

किआ इंडिया ने वापस मंगाईं 30,297 कारें
किआ इंडिया ने सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए 30,297 कैरेंस कारें वापस मंगाई हैं। कंपनी ने कहा, सितंबर, 2022 से फरवरी, 2023 के बीच बनी कारें वापस मंगाई जा रही है। वह डीलरशिप के जरिये प्रभावित कार मालिकों से संपर्क करेगी।



मूल कंपनी को 3.45% रॉयल्टी देगी एचयूएल
हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. (एचयूएल) ने कहा कि वह अपनी मूल कंपनी यूनिलीवर पीएलसी को अगले तीन साल में कुल कारोबार का 3.45 फीसदी रॉयल्टी देगी। पहले यह 2.65 फीसदी होती थी। हालांकि, रॉयल्टी कारोबार के मूल्यांकन के आधार पर दी जाएगी। वहीं, एचयूएल के चेयरमैन नितिन परांजपे ने कहा, नया भारत बनाने में कंपनी अपनी भूमिका निभाती रहेगी। हालांकि, देश को रोजगार व कृषि उत्पादकता जैसी चुनौतियों से भी निपटना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed