फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SCAM: Fraud of Rs 12 crore in online booking of Tiger Reserve, chargesheet issued in money laundering case

SCAM: टाइगर रिजर्व की ऑनलाइन बुकिंग में 12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, धनशोधन मामले में आरोपपत्र जारी

Sat, 19 Aug 2023 06:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 19 Aug 2023 06:41 PM IST
सार

SCAM: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व (टीएटीआर) की ऑनलाइन बुकिंग का ठेका पाने वाली कंपनी चलाने वाले दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को बताया कि उसने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़ी जांच के तहत गोवा की एक दुग्ध उत्पाद कंपनी के खिलाफ धन शोधन के आरोपों के तहत आरोपपत्र दायर किया है।

विज्ञापन
SCAM: Fraud of Rs 12 crore in online booking of Tiger Reserve, chargesheet issued in money laundering case
ऑनलाइन फ्रॉड - फोटो : istock

विस्तार

महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व के लिए ऑनलाइन बुकिंग करने में 12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व (टीएटीआर) की ऑनलाइन बुकिंग का ठेका पाने वाली कंपनी चलाने वाले दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  पुलिस ने बताया कि आरोपी अभिषेक विनोद कुमार ठाकुर और रोहित विनोद कुमार ठाकुर चंद्रपुर शहर के रहने वाले हैं और उनके खिलाफ शुक्रवार को रामनगर पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।  जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि संभागीय वन अधिकारी सचिन शिंदे ने दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दोनों भाइयों की साझेदारी में चल रही चंद्रपुर वाइल्ड कनेक्टिविटी सॉल्यूशन को ऑनलाइन बुकिंग का काम दिया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपियों ने समझौते के नियमों और शर्तों का उल्लंघन किया और राशि का गबन कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है। टीएटीआर को महाराष्ट्र का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व कहा जाता है। चंद्रपुर जिला राज्य के पूर्वी हिस्से में स्थित है।
विज्ञापन


ईडी ने धनशोधन के मामले में आरोपपत्र जारी किया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को बताया कि उसने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़ी जांच के तहत गोवा की एक दुग्ध उत्पाद कंपनी के खिलाफ धन शोधन के आरोपों के तहत आरोपपत्र दायर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी ने एक बयान में कहा कि गनिंदु मिल्क एंड मिल्क प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (जीएमएमपीएल) और सिद्धार्थ समूह की कंपनियों की अन्य संबंधित इकाइयों सहित 27 आरोपियों के खिलाफ अभियोजन शिकायत दायर की गई है।

ईडी ने कहा कि मापुसा में धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत ने 17 अगस्त को आरोपपत्र पर संज्ञान लिया। मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी से उपजा है।

जीएमएमपीएल और इससे जुड़े लोगों ने महाराष्ट्र के सोलापुर में टेट्रा पैक दूध उत्पादन इकाई या अल्ट्रा हीट ट्रीटमेंट प्लांट (यूएचटी) स्थापित करने के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक से 15 मार्च 2011 को 34.20 करोड़ रुपये का सावधि ऋण प्राप्त किया था।

एजेंसी ने आरोप लगाया, ''जीएमएमपीएल ने यूएचटी मशीनरी की खरीद की आड़ में बेईमानी से 20 करोड़ रुपये के सावधि ऋण को अवैध रूप से अन्य संबंधित कंपनियों के बैंक खातों में डाल दिया। इसी तरह, जीएमएमपीएल ने एसबीआई के साथ नौ साख पत्र (एलसी) खोले और उन्हें मक्खन की आपूर्ति के लिए 19,01,98,670 रुपये की छूट दी गई।"

ईडी ने कहा कि हालांकि उक्त एलसी राशि का उपयोग मक्खन खरीद के उद्देश्य से नहीं किया गया और इसके बजाय इसे अन्य संबंधित कंपनियों के बैंक खातों में भेज दिया गया। ईडी ने इस जांच के तहत अक्टूबर 2021 में आरोपियों की 39 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की थी।

महाराष्ट्र में 13 परिसरों पर ईडी छापा, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

ईडी ने राजमल लखीचंद ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड, आरएल गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड और मनराज ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड और उनके प्रमोटरों ईश्वरलाल शंकरलाल जैन लालवानी, मनीष ईश्वरलाल जैन लालवानी, पुष्पा देवी और नीतिका मनीष जैन की ओर से की गई ऋण धोखाधड़ी की मनी लॉन्ड्रिंग जांच में 17 अगस्त को जलगांव, नासिक और ठाणे में 13 परिसरों में पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत तलाशी अभियान चलाया। एजेंसी ने शनिवार को यह जानकारी साझा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed