फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SBI Q4 profit grows 18 pc to Rs 21,384 cr

SBI Q4 Results: भारतीय स्टेट बैंक का शुद्ध मुनाफा 18% बढ़कर 21,384 करोड़ रुपये हुआ, आमदनी ₹1.28 लाख करोड़ हुई

Thu, 09 May 2024 02:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 09 May 2024 02:41 PM IST
विज्ञापन
SBI Q4 profit grows 18 pc to Rs 21,384 cr
भारतीय स्टेट बैंक - फोटो : एएनआई (फाइल)

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 18.18 प्रतिशत बढ़कर 21,384.15 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी तिमाही में सह 18,093.84 करोड़ रुपये था। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि एकल आधार पर कंपनी का मुनाफा बढ़कर 20,698.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 16,694.51 करोड़ रुपये रहा था।

विज्ञापन


वित्त वर्ष 2023-24 में समेकित शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2023 में 55,648.17 करोड़ रुपये के मुकाबले 20.55 प्रतिशत बढ़कर 67,084.67 करोड़ रुपये हो गया।

FY24 की चौथी तिमाही मे बैंक का कुल आय एक साल पहले की अवधि के ₹1.06 लाख करोड़ से बढ़कर ₹1.28 लाख करोड़ हो गई। बैंक का ऑपरेटिंग खर्च एक साल पहले की अवधि के ₹29,732 करोड़ की तुलना में अपेक्षाकृत धीमी गति से बढ़कर ₹30,276 करोड़ रुपये हो गई। बैंक कुल प्रावधान एक साल पहले की अवधि के 3,315 करोड़ रुपये से लगभग आधा होकर 1,609 करोड़ रुपये रह गया।
विज्ञापन


31 मार्च, 2024 की तिमाही में बैंक के सकल गैर-निष्पादित संपत्ति अनुपात में सुधार हुआ और यह 2.24 प्रतिशत हो गया। एक साल पहले की अवधि में यह 2.78 प्रतिशत और दिसंबर तिमाही के अंत में 2.42 प्रतिशत थी। गुरुवार को बंबई शेयर बाजार में इसके शेयर 1.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 825.10 रुपये पर पहुंच गए जबकि इस दौरान  बेंचमार्क इंडेक्स में 1.15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसबीआई ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी करने के साथ ही 13.70 रुपये प्रति शेयर का लाभांश देने का भी एलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed