फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   sbi leads in earning 4448 crore rupees from customers on minimum balance and atm charge

एसबीआई ने 3.5 साल में किया अपने ग्राहकों को ऐसे कंगाल, खातों से 4448 करोड़ रुपये साफ

Mon, 15 Apr 2019 07:33 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 15 Apr 2019 07:33 PM IST
सार

  • खातों से करीब 4448 करोड़ रुपये साफ कर दिए।
  • पर्याप्त राशि न रखने की एवज में कुल 6246 करोड़ रुपये की कमाई की है।
  • एटीएम पर अतिरिक्त ट्रांजेक्शन से वसूली में भी एसबीआई सबसे शीर्ष पर रहा।
  • साढ़े तीन सालों में सरकारी बैंकों ने 10,000 करोड़ रूपये से ऊपर की राशि वसूली है

विज्ञापन
sbi leads in earning 4448 crore rupees from customers on minimum balance and atm charge

विस्तार

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों के खातों से करीब 4448 करोड़ रुपये साफ कर दिए। हालांकि एसबीआई अकेला ऐसा बैंक नहीं है जिसने यह कारनामा किया है। देश के चार अन्य बड़े सरकारी बैंकों ने ग्राहकों को बड़ा चूना लगाया है। हालांकि बैंकों के अपने तर्क हैं, लेकिन यह एक साफ तरह से लूट है, जिससे फिलहाल ग्राहकों को राहत नहीं मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


इस मद में साफ की जनता की गाढ़ी कमाई

देश के पांच बड़े सरकारी बैंकों ने ग्राहकों द्वारा खाते में पर्याप्त राशि न रखने की एवज में कुल 6246 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं एटीएम में लोगों द्वारा किए जाने वाले अतिरिक्त ट्रांजेक्शन के नाम पर लोगों से 4145 करोड़ रुपये की वसूली की है। 
विज्ञापन


मिनिमम बैलेंस की वसूली में सबसे आगे एसबीआई

इस वसूली में सबसे आगे एसबीआई है। एसबीआई ने ग्राहकों द्वारा खाते में पर्याप्त राशि न रखने की एवज में पिछले 3.5 साल में करीब 2894 करोड़ रुपये वसूले हैं। दूसरे नंबर पर पंजाब नेशनल बैंक रहा, जिसने 493 करोड़ रुपये वसूले। तीसरे, चौथे और पांचवे नंबर पर क्रमशः कैनरा बैंक (352 करोड़ रुपये), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (348 करोड़ रुपये) और बैंक ऑफ बड़ौदा (328 करोड़ रुपये) शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम से वसूली में भी एसबीआई शीर्ष

sbi leads in earning 4448 crore rupees from customers on minimum balance and atm charge

एटीएम पर ग्राहकों द्वारा किए जाने वाले अतिरिक्त ट्रांजेक्शन से वसूली में भी एसबीआई सबसे शीर्ष पर रहा। बैंक ने इस तरह से करीब 1554 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे नंबर पर बैंक ऑफ इंडिया रहा जिसने 464 करोड़ रुपये वसूले। लिस्ट में पीएनबी (323 करोड़ रुपये), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (241 करोड़ रुपये) और बैंक ऑफ बड़ौदा (183 करोड़ रुपये) के साथ क्रमशः तीसरे, चौथे व पांचवे स्थान पर रहा।  

हालांकि एसबीआई ने 1 अप्रैल, 2017 से चार्ज वसूलना फिर शुरू कर दिया है। वहीं न्यूनतम राशि बनाए रखने की जरूरत को 1 अक्तूबर 2017 से कम कर दिया गया है। जन-धन खातों और बेसिक बचत खातों में न्यूनतम राशि बनाए रखने की कोई आवश्यकता नहीं है।

साढ़े तीन सालों में सरकारी बैंकों ने 10,000 करोड़ रूपये से ऊपर की राशि वसूली है इसके अलावा निजी बैंकों ने भी काफी बड़ी राशि ग्राहकों से वसूल की है।

निजी बैंकों शामिल नहीं

संसद में पूछे गए सवाल के जवाब में निजी बैंकों के डाटा को शामिल नहीं किया गया था। रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देश के अनुसार 6 मेट्रो शहर- मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में एक महीने में अन्य बैंकों के एटीएम से 3 ट्रांजेक्शन और अपने बैंक के एटीएम से कम से कम 5 ट्रांजैक्शन फ्री रखे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed