फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sbi fixed deposit interest rates hike good news for state bank costumers, Sbi New FD rates

SBI FD Rates: इस अवधि के एफडी पर एसबीआई देगा ज्यादा ब्याज, नई दर शनिवार से ही प्रभावी

Sun, 16 Jan 2022 12:00 PM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 16 Jan 2022 12:00 PM IST
सार

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने शनिवार को सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दर में 10 बेसिस प्वाइंट (0.1 फीसदी) की बढ़ोतरी की है। इसके बाद एक वर्ष से लेकर 2 वर्ष से कम तक के लिए एफडी की ब्याज दर 5 फीसदी से बढ़कर 5.1 फीसदी हो जाएगी। 

विज्ञापन
Sbi fixed deposit interest rates hike good news for state bank costumers, Sbi New FD rates
SBI - फोटो : istock

विस्तार

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, एसबीआई ने सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दरों में 0.10 फीसदी का इजाफा किया है। एसबीआई ने एक साल से अधिक और दो साल से कम अवधि के एफडी पर ब्याज दर बढ़ाया है। बैंक ने इस अवधि के एफडी पर ब्याज की दर को 5 फीसदी से बढ़ाकर 5.1 फीसदी कर दिया है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज की दर 5.50 फीसदी से बढ़कर 5.60 फीसदी हो गई है। नई दर शनिवार से प्रभावी हो गई है। ब्याज की यह दर दो करोड़ रुपये से कम की एफडी के लिए है।

विज्ञापन


अन्य अवधि की FD पर ब्याज दर अपरिवर्तित रहेंगी
एसबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार। अन्य अवधि की FD पर ब्याज दरें अपरिवर्तित रहेंगी। एसबीआई 5-10 साल की अवधि के लिए कराई गई एफडी पर 5.40 प्रतिशत की उच्चतम ब्याज दर प्रदान करता है। दो साल से तीन साल से कम अवधि की एफडी के लिए 5.10 फीसदी है। 3 साल से 5 साल से कम की अवधि के लिए ब्याज दर 5.30 फीसदी है।
विज्ञापन


SBI की नवीनतम FD ब्याज दरें 15 जनवरी 2022 से प्रभावी हैं

  •  7 दिन से 45 दिन - 2.9%
  •  46 दिन से 179 दिन - 3.9%
  • 180 दिन से 210 दिन - 4.4%
  • 211 दिन से 1 वर्ष से कम - 4.4%
  • 1 वर्ष से लेकर 2 वर्ष से कम - 5.1%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम - 5.1%
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम -   5.3%
  • 5 साल से लेकर और 10 साल तक - 5.4%

एचडीएफसी बैंक की नवीनतम एफडी ब्याज दरें 12 जनवरी 2022 से प्रभावी 
एचडीएफसी बैंक ने सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई ब्याज दरें 12 जनवरी 2022 से FD पर लागू हैं। HDFC बैंक ने चुनिंदा अवधि पर दरों में वृद्धि की है। 2 साल से 3 साल में मैच्योर होने वाली FD अब 5.20 फीसदी देगी। बैंक ने 3 साल से 5 साल में मैच्योर होने वाली जमाओं पर ब्याज दरों में भी बढ़ोतरी की है। इन जमाओं पर 5.40%, 5 वर्ष से 10 वर्ष तक की परिपक्वता अवधि वाली जमाओं पर 5.60% ब्याज दिया जाएगा। अन्य अवधि की FD पर ब्याज दरें अपरिवर्तित रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed