फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SBI estimates growth rate may be 6.9 percent in third quarter business news in hindi

Biz updates: एसबीआई का अनुमान- तीसरी तिमाही में 6.9 फीसदी रह सकती है वृद्धि दर, पढ़ें व्यापार जगत की अहम खबरें

Thu, 29 Feb 2024 05:43 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 29 Feb 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
SBI estimates growth rate may be 6.9 percent in third quarter business news in hindi
व्यापार समाचार - फोटो : Social Media

देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 6.7 से 6.9 फीसदी रह सकती है। यह दूसरी तिमाही के 7.6 फीसदी के मुकाबले कम है। वृद्धि दर में कमी की वजह कृषि क्षेत्र का खराब प्रदर्शन है। एसबीआई रिसर्च की बुधवार को जारी रिपोर्ट में दूसरी तिमाही में वृद्धि दर में तेजी का प्रमुख कारण सरकार के खर्च और विनिर्माण गतिविधियों में तेजी रही। रिपोर्ट में चौथी तिमाही में वृद्धि दर 6.8 फीसदी रहने की संभावना जताई गई है। सरकार बृहस्पतिवार को जीडीपी के तीसरी तिमाही के आंकड़े जारी करेगी।  

विज्ञापन

वाणिज्यिक उधारी सितंबर तिमाही में 11 फीसदी बढ़ी
वाणिज्यिक उधारी सितंबर तिमाही में 11 फीसदी बढ़कर 28.2 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। ट्रांसयूनियन सिबिल के बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, कुल मूल्य में 37 फीसदी हिस्सा विनिर्माण क्षेत्र का है। 28 फीसदी हिस्सा ट्रेड का और पेशेवर सेवाओं एवं अन्य क्षेत्रों का हिस्सा 35 फीसदी है। आर्थिक गतिविधियों में तेजी से वाणिज्यिक क्षेत्रों में कर्ज मांग बढ़ी है। पोर्टफोलियो वृद्धि और बेहतर क्रेडिट प्रदर्शन के जरिये आर्थिक विकास की संभावनाओं के कारण ऋणदाता अब छोटे उद्योगों को ज्यादा उधारी देने पर विचार कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल में 20 फीसदी तक बढ़ गईं मकानों की औसत कीमतें
देश के आठ प्रमुख शहरों में पिछले दो साल में मकानों की औसत कीमतें करीब 20 फीसदी तक बढ़ी हैं। क्रेडाई, कोलियर्स और लियासेस फोरास की संयुक्त रिपोर्ट के मुताबिक, मकानों की मांग बढ़ने की वजह से कीमतों में तेजी आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, बंगलूरू, दिल्ली-एनसीआर और कोलकाता में 2021 की तुलना में 2023 में सबसे ज्यादा करीब 30 फीसदी दाम बढ़े हैं। इसमें आगे कहा गया है कि मकानों की मांग, बिक्री और आपूर्ति के लिहाज से रियल एस्टेट की वर्तमान स्थिति काफी बेहतर है।

विज्ञापन

दो लाख करोड़ डॉलर का होगा खुदरा क्षेत्र
भारत का खुदरा क्षेत्र अगले दशक में 9-10 फीसदी की दर से बढ़कर दो लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच सकता है। स्थिर विकास के साथ खर्च में मजबूती बनी रहेगी। बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप की रिपोर्ट के अनुसार, संगठित खुदरा विक्रेताओं को प्रदर्शन बनाए रखने और विकास जारी रखने की जरूरत होगी। यह क्षेत्र विकास की गति और आकार को प्रभावित करने वाले बदलावों से गुजर रहा है। 

 

विदेशी निवेशकों को खुलासा नियमों में राहत
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कुछ विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के लिए ज्यादा खुलासा करने से संबंधित नियमों में ढील देने का प्रस्ताव किया है। नियामक का मानना है कि इससे कारोबार करने में आसानी होगी। सेबी ने बिना प्रवर्तक समूह के इकाइयों में हिस्सा रखने वाले कोषों को भी छूट का प्रस्ताव किया है। इन पर 8 मार्च तक शेयरधारकों से सुझाव मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed