फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sbi Card Launches Video KYC Feature for customers

एसबीआई कार्ड ने शुरू की VKYC की सुविधा, आपको ऐसे होगा फायदा

Tue, 16 Jun 2020 12:39 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 16 Jun 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
Sbi Card Launches Video KYC Feature for customers
एसबीआई कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

एसबीआई कार्ड ने अपने ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक नई सुविधा की शुरुआत की है। अब नो योर कस्टमर (KYC) की प्रक्रिया वीडियो के माध्यम से पूरी हो जाएगी। ग्राहकों के अनुभव को आसान बनाने वाली इस सुविधा को कंपनी ने 'वीकेवाईसी' नाम दिया है। 

विज्ञापन


इस संदर्भ में कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि यह सुविधा एसबीआई कार्ड के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को पूरी तरह कागज रहित, डिजिटल बनाएगी। उल्लेखनीय है कि एसबीआई कार्ड देश की सबसे बड़ी क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली भारतीय स्टेट बैंक की अनुषंगी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: EPFO की नई सुविधा शुरू, अब कहीं से भी आसानी से हो सकेगा PF दावों का निपटारा
विज्ञापन
विज्ञापन


कम होगी धोखाधड़ी 
कंपनी ने कहा कि वीकेवाईसी से ना सिर्फ धोखाधड़ी को कम करने में मदद मिलेगी। बल्कि यह केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने में आने वाली लागत को करीब-करीब आधा कर देगी। कंपनी ने देशव्यापी लॉकडाउन और कोविड-19 संकट के दौरान आपसी मेलजोल से दूरी के नियमों का पालन करने को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा शुरू की है। 


एसबीआई कार्ड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरदयाल प्रसाद ने कहा कि हम प्रौद्योगिकी को आगे आकर अपनाने वाली कंपनी हैं। इसके लिए हमने रणनीतिक निवेश किया है और अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा विकसित किया है।

क्या है केवाईसी?
दरअसल नो योर कस्टमर (केवाईसी) भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा संचालित एक पहचान प्रक्रिया है, जिसकी मदद से बैंक और अन्य वित्तीय संस्थाएं अपने ग्राहक के बारे में अच्छे से जान पाते हैं। केवाईसी का अर्थ होता है ग्राहक को जानिए। बैंक और वित्तीय कंपनियां इसके लिए फॉर्म को भरवा कर इसके साथ कुछ पहचान के प्रमाण भी लेती हैं। इसके लिए पहचान पत्र, पते के प्रमाण, आदि की आवश्यकता होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed