फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Saudi Arabia will raise oil on the insistence of Trump

ट्रंप के आग्रह पर सऊदी अरब बढ़ाएगा तेल का उत्पादन, बढ़ती कीमतों पर लगाम की बनी रणनीति

Mon, 02 Jul 2018 12:11 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Mon, 02 Jul 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
Saudi Arabia will raise oil on the insistence of Trump
Donald Trump
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि सऊदी अरब के शाह सलमान ने कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने के उनके आग्रह को स्वीकार कर लिया है। ईरान तथा वेनेजुएला की तरफ से आई कच्चे तेल की कमी की पूर्ति के लिए इसे बढ़ाकर 20,00,000 बैरल किया जा सकता है।
विज्ञापन

 
राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट में कहा कि सऊदी अरब के शाह सलमान से अभी बातचीत की और ईरान तथा वेनेजुएला के संकट तथा अक्षमता से उन्हें अवगत कराया। कच्चे तेल की कमी पूरी करने तथा कीमतों के काफी ऊपर रहने के मद्देनजर, मैंने उनसे कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने मेरी बात मान ली है।
विज्ञापन


कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में बढ़ोतरी तथा अमेरिका द्वारा विभिन्न देशों से ईरान से तेल न खरीदने के लिए कहे जाने के मद्देनजर, ट्रंप तथा शाह सलमान के बीच शुक्रवार को टेलीफोन पर हुई बातचीत बेहद अहम थी। ईरान तेल का एक अहम उत्पादक देश है, जो भारत तथा चीन सहित पूरी दुनिया को तेल की आपूर्ति करता है। ट्रंप तथा शाह सलमान ने राजनीति, सुरक्षा तथा आर्थिक क्षेत्रों में अमेरिका तथा सऊदी अरब के बीच मजबूत साझेदारी को दोहराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed