तेल से आय पर निर्भरता खत्म करने के लिए पर्यटकों को वीजा जारी करेगा सऊदी अरब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। इस बार विश्व पर्यटन दिवस की थीम “टूरिज्म एंड जॉब: अ बेटर फ्यूचर फॉर ऑल'' है। इस मौके पर सऊदी अरब भी पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। शुक्रवार को सऊदी शासन ने टूरिस्ट वीजा जारी करने का एलान किया है।
मजबूत होगी अर्थव्यवस्था
अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सऊदी अरब ने ये कदम उठाया है। दरअसल सऊदी अरब तेल पर निर्भरता कम करना चाहता है इसलिए वह टूरिज्म को बढ़ावा दे रहा है। टूरिज्म बढ़ने से सऊदी अरब की आय बढ़ेगी।
महिलाओं के लिए खास छूट
सऊदी के पर्यटन मंत्री अहमद अल-खतीब ने ब्लूमबर्ग को बताया कि 49 देशों के नागरिकों के लिए सऊदी ऑनलाइन टूरिस्ट वीजा आवेदन शुरू कर रहा है। टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए महिला यात्रियों को भी खास सुविधा मिलेगी। विदेशी महिलाओं के लिए सऊदी द्वारा सख्त ड्रेस कोड के नियम खत्म कर दिए जाएंगे। नए नियमों के अनुसार, महिला पर्यटकों को सऊदी में चेहरे को ढंकने की जरूरत नहीं होगी। लेकिन उन्हें सिर्फ शालीन कपड़े ही पहनने होंगे।
मौजूदा समय में सऊदी अरब में सिर्फ विदेश से नौकरी के लिए आने वाले कामगारों, उनके परिवारवालों और मक्का-मदीना जाने वाले मुस्लिम तीर्थयात्रियों के लिए ही वीजा जारी होता है।
फैसले को पर्यटन मंत्री ने बताया ऐतिहासिक
इस फैसले को सऊदी के पर्यटन मंत्री अहमद अल-खतीब ने ऐतिहासिक बताया है। उनका कहना है कि सऊदी की खूबसूरती देखकर पर्यटक चौंक जाएंगे। यऊदी में यूनेस्को की पांच वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स, शानदार स्थानीय संस्कृति और प्राकृतिक संपदा है।