फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sarafa Bazar Gold Price Today Aaj Sona Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price MCX Rates news Gold

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में चांदी की फीकी पड़ी चमक, कीमतों में 2% की गिरावट; जानें सोने का हाल

Mon, 16 Feb 2026 08:22 PM IST
शुभम कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 16 Feb 2026 08:22 PM IST
सार

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 2% घटकर 2.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं, जबकि सोना 700 रुपये बढ़कर 1,59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा। निवेशकों की मुनाफावसूली और डॉलर इंडेक्स की कमजोरी ने बाजार को प्रभावित किया।

विज्ञापन
Sarafa Bazar Gold Price Today Aaj Sona Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price MCX Rates news Gold
सोना चांदी कीमत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमतें करीब 2 प्रतिशत घटकर 2.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं। वहीं, सोना 700 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 1,59,200 रुपये पर बंद हुआ। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत शुक्रवार को 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो सोमवार को 5,000 रुपये या 1.96 प्रतिशत घटकर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। दूसरी ओर, 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोने की कीमत 1,58,500 रुपये से बढ़कर 1,59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

विज्ञापन

लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक गौरव गर्ग ने बताया कि सप्ताहांत की तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफा लिया, जिससे चांदी में नरम रुख दिखा। हालांकि, केंद्रीय बैंक की खरीदारी, प्रौद्योगिकी और एआई शेयरों में गिरावट के बीच सुरक्षित निवेश की मांग और कमजोर डॉलर इंडेक्स ने नुकसान को कम करने में मदद की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- India Exports Rise: चुनौतियों के बीच भारत को निर्यात में बढ़त, जनवरी में 0.61% बढ़ा; जानें वित्त वर्ष का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसा है वैश्विक बाजारों का हाल?
वैश्विक बाजारों में भी चांदी करीब 1 प्रतिशत घटकर 76.94 डॉलर प्रति औंस और सोना 40.10 डॉलर घटकर 5,003.01 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि डॉलर में मामूली मजबूती और उसके बाद खरीदारी की कमी से सोने पर दबाव पड़ा।

उन्होंने बताया कि चंद्र नववर्ष की छुट्टियों के कारण चीनी बाजार बंद होने से कारोबारी गतिविधियां धीमी रही। चीनी निवेशकों की गैरमौजूदगी से चांदी के उतार-चढ़ाव में बाजार की धारणा कमजोर हुई। इस तरह, सोमवार को चांदी में गिरावट और सोने में हल्की बढ़त देखी गई, लेकिन वैश्विक और घरेलू परिस्थितियों ने कुल मिलाकर कीमतों को नियंत्रित रखा।

ये भी पढ़ें:- India-AI Summit: तन्मय माहेश्वरी ने कहा- हर तकनीक के अच्छे-बुरे पहलू होते हैं, लेकिन एआई किसी की जगह नहीं लेगा

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed