Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sandeshkhali violence case in Bengal; Duronto, accused of attacking the ED team, has been arrested by the CBI

CBI: बंगाल के संदेशखाली हिंसा केस में सामने आया अपडेट, ईडी टीम पर हमले का आरोपी दुरंतो सीबीआई के हत्थे चढ़ा

Wed, 26 Nov 2025 04:05 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: रिया दुबे Updated Wed, 26 Nov 2025 04:05 PM IST
सार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने फरार आरोपी अबुल हसन मोल्ला उर्फ दुरंतो को गिरफ्तार कर लिया है। ह जनवरी 2024 में संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर हुए हमले में शामिल था। 

विज्ञापन
Sandeshkhali violence case in Bengal; Duronto, accused of attacking the ED team, has been arrested by the CBI
CBI - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीआई ने फरार आरोपी अबुल हसन मोल्ला उर्फ दुरंतो को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से गिरफ्तार कर लिया है। वह जनवरी 2024 में संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर हुए हमले में शामिल था। सीबीआई ने बताया कि ईडी की टीम जब कथित राशन वितरण घोटाले में निलंबित तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी करने संदेशखली गई थी, तब भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 5 मार्च, 2024 को मामले की जांच पश्चिम बंगाल पुलिस से सीबीआई को स्थानांतरित कर दी।

विज्ञापन

मोल्ला सीबीआई के नोटिसों के बावजूद पेश नहीं हो रहा था

एसीबी कोलकाता की टीम के अनुसार, मोल्ला लगातार जांच से बच रहा था और सीबीआई के नोटिसों के बावजूद पेश नहीं हो रहा था। उसके खिलाफ सक्षम अदालत द्वारा गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्लू) भी जारी था। एजेंसी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed